February 2025 Vrat Festival List: फरवरी महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

27 Jan, 2025
Pinterest February 2025 Vrat Festival List: फरवरी महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

February 2025 Vrat Festival List: साल 2024 विदा होने वाला है और 2025 की शुरुआत होने वाली है। साल के दूसरे महीने फरवरी में बहुत सारे तीज-त्योहार मनाए जाते हैं और कई व्रत रखे जाते हैं जो काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यह महीना मुख्य रूप से अपने वातावरण के लिए जाना जाता है, क्योंकि इसकी शुरुआत लगभग हल्की सर्दी और गर्मी के साथ होती हैं। फरवरी धार्मिक दृष्टि से भी बेहद खास है। इस महीने के त्योहारों के बारे में पहले से पता होना चाहिए जिससे की इन त्योहारों के जश्न मनाने की तैयारियां हम पहले से कर सकें और आने वाली छुट्टियों के बारे में भी पहले से पता होना चाहिए। इस माह में बसंत पंचमी, नर्मदा जयंती, महाशिवरात्रि, छत्रपति शिवाजी और महाराज जयंती मनाई जाती है। आइए देखते हैं फरवरी 2025 के तीज त्योहारों की पूरी लिस्ट-

फरवरी 2025 व्रत एवं त्योहार (February 2025 Festival & Vrat List)

  • 1 फरवरी 2025 - विनायक चतुर्थी
  • 2 फरवरी 2025 - बसंत पंचमी
  • 3 फरवरी 2025 - स्कंद षष्ठी
  • 4 फरवरी 2025 - नर्मदा जयंती
  • 5 फरवरी 2025 - दुर्गाष्टमी
  • 8 फरवरी 2025 - जया एकादशी
  • 9 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष, द्वादशी)
  • 11 फरवरी 2025 - बुध ग्रह कुंभ में गोचर 
  • 12 फरवरी 2025 - सूर्य ग्रह कुंभ में गोचर
  • 12 फरवरी 2025 - माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
  • 13 फरवरी 2025 - फाल्गुन माह शुरू
  • 16 फरवरी 2025 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
  • 18 फरवरी 2025 - यशोदा जयंती
  • 19 फरवरी 2025 - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
  • 20 फरवरी 2025 - शबरी जयंती
  • 21 फरवरी 2025 - जानकी जयंती
  • 24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
  • 25 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष, द्वादशी)
  • 26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
  • 27 फरवरी 2025 - फाल्गुन अमावस्या

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK