Foods That Can Cause Constipation: कब्ज आम समस्या है। कब्ज के कई कारण हो सकते हैं जैसे आपकी दिनचर्या में बदलाव या सही समय पर खाना न खाना। कब्ज के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ फूड्स ऐसे होते है जिनसे कब्ज से राहत मिलती है, वहीं, कई ऐसे भी हैं, जिन्हें कब्ज के दौरान बिल्कुल भी नहीं खाने चाहिए। इससे कब्ज ज्यादा बढ़ जाता है।
डेयरी उत्पादों को खाने से कई लोग कब्ज के शिकार हो जाते हैं। यह डेयरी उत्पादों में मौजूद लैक्टोज के प्रभाव की वजह से होता है। कुछ डेयरी उत्पादों में वसा की मात्रा अधिक होने के कारण कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। कब्ज के दौरान डेयरी उत्पादों को नहीं खाना चाहिए।
कुकीज परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट के स्रोत होते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा कम और वसा की ज्यादा मात्रा होती है। कब्ज के दौरान, कुकीज का सेवन बेहद कम करना चाहिए क्योंकि यह कब्ज की परेशानी को और बढ़ा देता है।
वहीं, डिहाइड्रेशन से कब्ज की परेशानी बढ़ जाती है। स्वस्थ पाचन के लिए हमें उचित तरल पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए। इसलिए, कॉफी या फिर एल्कोहल का सेवन कम से कम करें। क्योंकि ये डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं। आप इसकी बजाय ग्रीन टी पी सकते हैं।
तले हुई चीज़ें या फास्ट फूड के सेवन से भी कब्ज की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि ये खाद्य पदार्थ वसा में अधिक और फाइबर में कम होते हैं। यह Combination digestion को धीमा कर सकता है। चिप्स, कुकीज, चॉकलेट और आइसक्रीम जैसे फास्ट फूड स्नैक्स के साथ अधिक फाइबर युक्त स्नैक विकल्पों को बदला जा सकता है। इनकी बजाय आप फल और सब्जियों खा सकते हैं।