Foods That Harm Sleep: आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की आंखों से नींद उड़ गई है। अधिकतर लोगों की ये शिकायत रहती है कि उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। नींद पूरी न होने का मतलब है गहरी नींद ना आना। ऐसा माना जाता है कि एक इंसान के लिए कम से कम 6 घंटे की नींद जरूरी होती है। लेकिन बहुत से लोगों की समस्या रहती है कि अगर वो पूरी रात सोते भी है फिर भी सुबह शरीर थका और सुस्त लगता है। अगर आपको भी ऐसी किसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि आप इसको कैसे ठीक कर सकते हैं। इस वीडियो में हम आपको ऐसे कुछ खाद्य-पदार्थ बताने वाले हैं जिसे आपको सोने से पहले नहीं खाना चाहिए।
आइसक्रीम बहुत से लोगों की कमजोरी होती है। आपको भी आइसक्रीम खाना अच्छा लगता हो। लेकिन रात के समय में इसको खाने से नींद में कमी हो सकती है। फैट से भरे पनीर की तरह ही आइसक्रीम पचने में समय लेता है। आइसक्रीम खाने के बाद आपका शरीर बेड पर जाने से पहले रिलैक्स नहीं होता है।
कुछ लोग होते हैं जो अच्छी नींद आने के लिए शराब का सहारा लेते हैं। लेकिन यह सिर्फ उनकी गलतफहमी है। बता दें कि सोने से पहले शराब पीने से नींद की क्वालिटी खराब हो जाती है। इसलिए इससे दूर रहना चाहिए।
चॉकलेट में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो आपको एक्टिव रखता है। जिसकी वजह से आपको रात की नींद आने में समस्या हो सकती है। इसलिए आप चॉकलेट को रात में खाने की बजाय दिन में ही खाएं।
सोने जाने से पहले हाई-कैफीन वाली ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए। इसके सेवन से नींद डिस्टर्ब होती है। हाई-कैफीन वाली चीजें आपको सोने के बजाए जगा कर रखती हैं। इसलिए इसके सेवन से बचें।