WPL 2024 Memes : महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बीते 17 मार्च को खेला गया। आरसीबी ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में 113 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीब ने 3 गेंद रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने आरसीबी की गेंदबाजी के खिलाफ घुटने टेक दिए। दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे अधिक 44 रन बनाए। इसके अलावा मेग लैनिंग ने 23 रन की पारी खेली। बैंगलोर की बात करें तो, कप्तान मंधाना ने 31 रन, सोफी डिवाइन ने 32 रन आरसीबी के लिए बनाए। जबकि एलिस पेरी ने 35 रन और ऋचा घोष 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने वो कमाल कर दिया है जो मेंस आरसीबी फ्रेंचाइजी पिछले 16 साल में नहीं कर पाई है। महिला आरसीबी फ्रेंचाइजी ने डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में ही खिताब अपने नाम कर लिया। आरसीबी के खिताब जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद जैसे ही स्मृति मंधाना ने कप उठाया, फैंस का मजेदार रिएक्शन सामने आने लगा। आईए देखते हैं आरसीबी को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे कुछ मजेदार मीम्स।
RCB finally #WPL24 #RCBvDC pic.twitter.com/3h8ygkdyLO
— Rajabets 🇮🇳👑 (@smileagainraja) March 17, 2024
RCB women's team won the trophy meanwhile men's team members 😁#RCBvDC#WPLFinal#WPL2024 pic.twitter.com/4DbUD3F6Jy
— Anurag Jareda (@Anurag_4M) March 18, 2024
Hamari choriya choro se kam hai ke😏 pic.twitter.com/Xvl6PdEsRc
— Chota VED (@EyesThatSpeaks) March 17, 2024
Just For Fun Guys, Take It Easy, Peas.✌️😂🤩🎉
— ಕರ್ಣ🏹KarNa (@Democracy_08) March 17, 2024
E Sala Cup Namdu.
ಈ ಸಲ ಕಪ್ ನಮ್ದು.😍#WPLFinal #RCBWvsDCW #WPL2024 #RCBW #RCBW_Champions pic.twitter.com/hGF0U6yjOj
This is what RCB fans waited 16 years 🥺♥️#WPLFinal pic.twitter.com/poZR2QfSM9
— ರಾಮ್_ತೀರ್ಥಹಳ್ಳಿ (@RamThirthahalli) March 17, 2024
No RCB fan will pass without liking this post .. 🥹
— AB 🚩 (@kingkohli18fan_) March 18, 2024
What a Night it was 💝💗🤩
Congratulations RCB RCB 🎉🎉#DCvRCB #WPLFinal #WPLFinals#RCBWvsDCW #WPL2024Finalpic.twitter.com/ZiGRHahZon
RCB Fans Entering Office And College Tomorrow 😎
— Adheera (@adheeraeditz) March 17, 2024
Ee Sala Cup Namdu 💥#RCB #RCBvDC #WPLFinal
pic.twitter.com/kC4Gqpl8CX
आरसीबी के खिताब जीतते ही विराट कोहली ने टीम को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने मंधाना की कप्तानी वाली टीम को 'सुपरविमेन' कहा है। इतना ही नहीं विराट ने टीम के सदस्यों के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत भी की। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट के अलावा सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, क्रिस गेल और शिखर धवन ने भी टीम को बधाई दी है।