Giloy For Fever: कोरोना काल में जरूरी हो गया है कि आप अपनी और अपनों की सेहत का ध्यान रखे। मौसम बदल रहा है और इस बदलते मौसम के कारण कई लोगों को बुखार हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप Doctor से consult करे। लेकिन कुछ घरेलू उपाय से भी आप बुखार को दूर कर सकते है। अगर आपको भी बुखार हुआ है तो गिलोय के औषधीय गुणों से इसका उपचार कर सकते है। गिलोय के सेवन करने से इम्युनिटी तो बढ़ती है इसके साथ ही गिलोय का सेवन करने से Body को कई प्रकार के फायदे होते हैं। गिलोय का तना अधिकतम उपयोगिता वाला है, लेकिन जड़ का उपयोग भी किया जा सकता है। गिलोय कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है इतना ही नहीं ये बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। गिलोय आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है, रक्त को शुद्ध करता है और बैक्टीरिया से लड़ता है जिससे रोगों का कारण बनता है। गिलोय बुखार से छुटकारा पाने में मदद करता है। चूंकि गिलोय प्रकृति में एंटी-पायरेटिक है, इसलिए यह डेंगू और मलेरिया जैसी कई जानलेवा स्थितियों के संकेतों और लक्षणों को कम कर सकता है। इसलिए जब भी आपको बुखार हो तो आप गिलोय का सेवन कर सकते है। ये न सिर्फ आपका बुखार दूर करेगा बल्कि Immunity भी बढ़ाएगा। आपको बता दें कि अस्थमा के कारण छाती में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, घरघराहट आदि होती है, जिससे ऐसी स्थिति का इलाज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप गिलोय की जड़ को चबाने या गिलोय का रस पीते हैं तो आप अस्थमा को भी खत्म कर सकते है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए दखिए ये video…