Global Day of Parents 2024: वैश्विक माता-पिता दिवस हर साल 1 जून को मनाया जाता है। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विश्वव्यापी दिन है। इस दिन को विभिन्न देशों में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। यह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे माता-पिता हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2012 में एक संकल्प के साथ वैश्विक अभिभावक दिवस की घोषणा की गई थी। इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर के माता-पिता के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देना और उनकी सराहना करना है। इसे विभिन्न देशों में अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। लेकिन इसका उद्देश्य एक है। अभिभावक दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में 1994 से हुई थी।
माता-पिता हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होते हैं। वे हमें जन्म देते हैं, पालन-पोषण करते हैं, प्यार देते हैं और हमें जीवन में सफल होने के लिए सिखाते हैं। वे हमारे समर्थन का स्तंभ होते हैं और हमेशा हमारे लिए मौजूद रहते हैं। बच्चे के जन्म लेने से पहले से ही माता-पिता को न जाने कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस दिवस के माध्यम से हम अपने माता-पिता के प्रति अपना प्यार और कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं।
वैश्विक माता-पिता दिवस आप अपने माता पिता के लिए खास बना सकते हैं। इस दिन आप अपने माता-पिता को फूल, उपहार, या कार्ड दें। उनके साथ समय बिताएं और उनसे बातें करें। उनके लिए खाना बनाएं या उनकी सेवा करें। उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनकी कितनी कद्र करते हैं। अपने माता-पिता के लिए छुट्टियों की योजना बनाएं जहां भी वे जाना चाहें उन्हें वहां ले जाएं । वैश्विक माता-पिता दिवस हमारे माता-पिता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण दिन है।
Trump Tariff War: Economic Tensions Arise Between US and China Due to America’s Tariff Policies ...
Trump Tariff War: EU to Impose Retaliatory Tariffs on American Goods to Remove Trump’s Tariff ...
World Happiness Report 2025: भारत से ज्यादा खुश पाकिस्तान और नेपाल, हैप्पीनेस इंडेक्स ...
Global Recycling Day 2025: Times When Bollywood Actors Stunned In Recycled Outfits ...