Global Day of Parents 2025: वैश्विक माता पिता दिवस हर साल 1 जून को दुनियाभर के देशों में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य माता-पिता के त्याग, बलिदान और योगदान का सम्मान करना है और उनके निस्वार्थ प्रेम के लिए कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस दिन के माध्यम से माता-पिता के जीवन भर के संघर्षों को याद किया जाता है। इस दिन कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन हम अपने माता-पिता को धन्यवाद दे सकते हैं और इस दिन को उनके लिए खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस दिन की थीम, इतिहास और महत्व।
वैश्विक माता पिता दिवस का इतिहास
ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स की शुरुआत 1994 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने इस साल अंतर्राष्ट्रीय परिवार वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की थी। परंतु परिवार में माता-पिता अहम भूमिका निभाते हैं वह बच्चों की देखभाल करते हैं। परिवार के विकास के लिए माता-पिता बहुत जरूरी हैं। इसलिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को वैश्विक माता पिता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया और इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। यह दिवस पहली बार 1 जून, 2012 को मनाया गया था तब से आज तक यह दिन हर साल मनाया जाता है।
वैश्विक माता पिता दिवस का महत्व
वैश्विक माता पिता दिवस का बहुत महत्व है। यह दिन माता पिता के त्याग और प्रेम के सम्मान में मनाया जाता है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा और भविष्य के लिए अपना पूरा जीवन लगा देते हैं और समाज में उन्हें एक पहचान दिलाते हैं। इसलिए बच्चों के लिए भी जरूरी है कि वह अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनके आने वाले जीवन में उन्हें सुरक्षा के साथ सहुलियत भी दें। इस दिन के माध्यम से बच्चों का अपने माता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत होता है। इस दिन दुनियाभर में माता-पिता के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन बच्चे अपने माता-पिता को उपहार और कार्ड देते हैं।