Gold Import Limit : कन्नड़ और तमिल फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को हाल ही में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 14.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया। बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभिनेत्री को सोने के साथ पकड़ा गया। सोने की कीमत करीब 12.5 करोड़ बताई जा रही है। सोने को अवैध रूप से भारत लाने का यह पहला मामला नहीं है। आईए जानते हैं कि विदेश से आप कितना सोना ला सकते हैं और इसे लेकर क्या नियम है।