Government Exams Calendar January 2025: साल 2025 का आगाज हो रहा है और इसी के साथ साल के पहले महीने जनवरी में कई सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं होने वाली हैं। हलांकि विभिन्न राज्यों में विभिन्न भर्तियों की परीक्षाएं लगातार चलती रहती हैं जिन्हें उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार दे सकते हैं। यहां आप जनवरी 2025 में होने वाली परीक्षाओं की तारीखें देख सकते हैं। परीक्षाओं के बारे में पहले से जानकारी होना ज़रुरी है ताकि उम्मीदवार इसकी तैयारियां पहले से ही कर ले। परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सूचनाओं और परीक्षा के नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए साथ ही इन नियमों का पालन भी करना चाहिए। जिससे उन्हें परीक्षा देते समय कोई परेशानी न हो। आइए जानते हैं कि जनवरी माह में कौन-सी सरकारी नौकरी की परीक्षाएं होने वाली हैं।
भर्ती परीक्षा का नाम |
परीक्षा तारीख |
Reserved for UPSC RT/ Examination |
11 January 2025 |
UPSC Grade-B LDCE, 2024 |
11 January 2025 |
SSC CGL Tier II |
18, 19 & 20 January 2025 |
UP Police Constable PET & DV |
December 2024/ January 2025 |
RPSC Assistant Prosecution Officer Preliminary Exam |
19 January 2025
|
UPSC Interview 2024 |
January 2025 |
UGC NET (December Session) |
1 January 2025 - 19 January 2025 |
JEE Main Session 1 |
22 January - 31 January 2025 |
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट की मदद से ली गई है। परीक्षाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए परीक्षा संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य देखें।