Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Date: कब मनाई जाएगी गुरु गोबिंद सिंह जयंती, जानें तिथि, धार्मिक महत्व और कैसे मनाएं उत्सव

06 Jan, 2025
Pinterest Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Date: कब मनाई जाएगी गुरु गोबिंद सिंह जयंती,  जानें तिथि, धार्मिक महत्व और कैसे मनाएं उत्सव

Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Date: गुरु गोविंद सिंह जी सिख धर्म के अंतिम और 10 वें गुरु थे। सिख धर्म के मानने वाले गुरु गोविंद सिंह की जयंती को बहुत उत्साह और प्रेम के साथ मनाते हैं। इस दिन उनके अनुयायी उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं। समाज में उनके नैतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देते थे। सिख धर्म के लिए गुरु गोविंद सिंह का योगदान अविस्मरणीय है। आइए जानते हैं साल 2025 में कब मनाई जाएगी गुरु गोविंद सिंह की जयंती।

गुरु गोविंद सिंह जयंती 2025 तिथि

  • पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई जाती है। 
  • सप्तमी तिथि की शुरुआत- 05 जनवरी रात 8 बजकर 15 मिनट से होगी। 
  • सप्तमी तिथि का समापन- 06 जनवरी शाम 06 बजकर 23 मिनट पर होगा।
  • साल 2025 में गुरु गोविंद सिंह की जयंती 6 जनवरी सोमवार के दिन मनाई जाएगी।

गुरु गोविंद सिंह की जयंती का धार्मिक महत्व

गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के अंतिम गुरु थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी इसके साथ ही गुरु ने 5 ककार को सिख धर्म में अनिवार्य बनाया जिनमें केश, कंघा, कच्छा, कड़ा, कृपाण शामिल है। उन्होंने एकता और सहिष्णुता का संदेश दिया। गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार के पटना साहिब में 22 दिसंबर 1666 को हुआ था। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। मात्र 9 वर्ष की आयु में उन्होंने समाज में धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने समाज में जातिवाद और भेदभाव को समाप्त करने में अहम् भूमिका निभाई थी।

गुरु गोविंद सिंह की जयंती का उत्सव

सिख धर्म को मानने वाले लोग गुरु गोविंद सिंह की जयंती को खास तरीके से मनाते हैं। उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। जगह-जगह लंगर का आयोजन किया जाता है। गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ, कीर्तन और अरदास का आयोजन किया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में काफी भीड़ होती है। भक्तों को सच्चाई के मार्ग पर चलने का और सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा दी जाती है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK