Hartalika Teej 2024 Mehndi design: हरतालिका तीज पर हाथों को दें रॉयल लुक, लगाएं सुंदर और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

01 Sep, 2024
Pinterest Hartalika Teej 2024 Mehndi design: हरतालिका तीज पर हाथों को दें रॉयल लुक, लगाएं सुंदर और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

Hartalika Teej 2024 Mehndi design:हरतालिका तीज यह भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख शांति और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से विशेष पूजा की जाती है। इस दिन श्रृंगार का भी बहुत महत्व होता है महिलाएं 16 श्रृंगार करके पूजा करती हैं। इस श्रृंगार में मेहंदी का बहुत महत्व होता है। हरतालिका तीज पर आप भी सुंदर और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लगा सकती है।

ट्रेडिशनल राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

ट्रेडिशनल राजस्थानी मेहंदी डिजाइन जटिल पैटर्न से भरे होते है। इसमें दुल्हन, दूल्हा, हाथी, मोर, और अन्य पारंपरिक राजस्थानी तत्व शामिल होते हैं। इस डिजाइन को आप हरतालिका तीज पर अपने हाथों को क्लासिक लुक देने के लिए लगा सकती हैं। 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन मेहंदी बहुत पसंद किया जाता है। यह हर त्योहार पर लगाया जा सकता है। इसमें फूलों, बेलों और पत्तियों के डिजाइन बनाए जाते हैं। यह काफी हल्की और स्टाइलिश लगती है। आप इसे हरतालिका तीज पर अपने हाथ पर लगा सकते हैं। 
 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by aaru Mehndi (@aaru_niru)

 

मांडला मेहंदी डिजाइन

मांडला मेहंदी डिजाइन को हाथेली के बीचों-बीच लगाई जाती है। यह हाथों को अनोखा और ट्रेंडी लुक देता है। हरतालिका तीज पर आप इसे अपने हाथों पर लगा सकते हैं। 
 

बेल मेहंदी डिजाइन

बेल मेहंदी डिजाइन लंबी और घुमावदार बेलों से बनी होती है। यह हाथों और उंगलियों पर एक आकर्षक रूप बनाती है। यह डिजाइन काफी सुंदर होता है। यह हरतालिका तीज के लिए एकदम परफेक्ट है।
 

चूड़ी स्टाइल मेहंदी डिजाइन

आजकल चूड़ी स्टाइल मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। यह हाथों में चूड़ियों की तरह गोल पैटर्न बनाए जाते हैं। यह हाथों को सुन्दर लुक देती है। हरतालिका तीज पर आप यह डिजाइन बना सकती हैं।
 
 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK