Hathi Viral Video: लड़कियों ने किया भरतनाट्यम तो नाचने लगा हाथी, गजराज का डांस देखकर हैरान हो गए लोग

01 Dec, 2024
Hathi Viral Video: लड़कियों ने किया भरतनाट्यम तो नाचने लगा हाथी, गजराज का डांस देखकर हैरान हो गए लोग

Hathi Viral Video: जानवर इंसानों के साथ किस तरह जुड़े होते हैं ऐसी कई वीडियो वायरल होती है। कई बार जानवर इंसानों के जैसा बर्ताव करते नजर आते हैं। एक हाथी की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक हाथी डांस करता नजर आ रहा है। वहीं उस हाथी के सामने दो लड़कियां शास्त्रीय संगीत की धुन पर भरतनाट्यम कर रही हैं। हाथी उन लड़कियों के डासं को देखकर इतना अधिक खुश हो जाता है कि वह भी डांस करने लगता है। नेटिजन्स को गजराज का डांस काफी पसंद आ रहा है। 

हाथी ने किया लड़कियों के तरह डांस

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां शास्त्रीय संगीत की धुन पर भरतनाट्यम कर रही हैं। दोनों लड़कियां पूरा ध्यान लगा कर अपने नृत्य में मग्न हैं कि तभी उनके पीछे खड़ा एक हाथी भी नृत्य करने लगता है। हाथी भी पूरे ध्यान लगाकर पूरी तन्मयता से डांस करता है। वह कभी अपना सिर हिलाता है तो कभी सूंड। हाथी की डांस की वीडियो को लोगों को काफी पसंद आ रही है लोग उसपर काफी कमेंट्स कर रहे हैं।

हाथी के डांस की वीडियो हुई वायरल 

हाथी का डांस नेटिजन्स को काफी पसंद आ रहा है। हाथी धीरे-धीरे अपनी गर्दन हिला कर और शरीर को झुका कर उनकी नकल करने की कोशिश कर रहा है इस वीडियो को इंस्ग्राम पर  sharan rockers memes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 3.7M लोगों ने देख लिया है वहीं 3,723,713 लोग इस वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स गजराज के डांस पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर हाथी के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग जानवरों की स्वतंत्रता की बात कर रहे हैं।
 
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK