Happy Birthday Hitman 2022: इंटरनेशनल क्रिकेट में “हिट मैन” के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर और कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में आज रोहित शर्मा के फैन्स, उनके जन्मदिन वाले दिन आईपीएल सीजन में खेले जाने वाले आईपीएल मैच को लेकर बड़ी उम्मीदें लगाए हुए बैठे है।
दरअसल, मुंबई ने इस सीजन में अभी तक कुल 8 मैच खेले है और टीम को इन सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते अब सभी को यह इंतजार है कि रोहित, आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाकर अपने जन्मदिन के मौके पर फैन्स को बड़ी खुशखबरी दे सकते है। रोहित भारत क्रिकेट के सबसे सफल खिलाडियों में से एक है। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में खेलते हुए कुछ ऐसे रिकार्ड्स भी बनाए है, जिन्हें तोड़ना बहुत ही मुश्किल है।
ऐसे में आज हम आपको रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बनाए गये कुछ ख़ास रिकार्ड्स के बारे में बताने वाले है। वहीं, इससे पहले बता दें कि रोहित की जन्म भूमि महाराष्ट्र है, रोहित 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे थे। जिस वजह से उन्हें मुंबई से अच्छा ख़ासा लगाव भी है।
13 नवम्बर, 2014 को रोहित शर्मा ने विश्व क्रिकेट में एक ऐसा रिकार्ड कायम किया, जिसे तोड़ना लगभग असम्भव ही है। दरअसल, श्रीलंका खिलाफ खेलते हुए रोहित ने 264 रनों की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली हुई है और वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 250 रनों का आंकड़ा पार किया है।
हिटमैन रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 464 छक्के जड़ चुके हैं। वे इन छक्कों के साथ विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर मौजूद है। आपको बता दें कि रोहित के बाद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी पूर्व कप्तान एमएस धोनी है, जिन्होंने कुल 359 छक्के जड़े हैं। ऐसे में रोहित शर्मा कितने खतरनाक,विस्फोटक और सिक्सर किंग है, इस बात का साफ़ तौर पर पता लगता है।
इसी के साथ रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने 50 ओवर के खेल में एक नहीं बल्कि तीन-तीन दोहरे शतक लगाए हुए हैं। इनमें दो शतक श्रीलंका के खिलाफ और एक शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने लगाया हुआ है।
रोहित शर्मा के नाम T20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल, रोहित शर्मा ने इस साल के फरवरी महीने में पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक के 124 मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह रिकॉर्ड पर नाम किया था। रोहित शर्मा अब तक कुल 125 T20 मैच खेल चुके हैं।
इसी के साथ रोहित शर्मा T20 फोर्मेट में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय भी है, इस आईपीएल सीजन में रोहित ने इस आंकड़ें को छुआ है। रोहित से पहले इस रिकार्ड को छूने का रिकार्ड सिर्फ विराट कोहली के नाम ही दर्ज है।
साल 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 5 शतक ठोके थे। यही नहीं, रोहित शर्मा ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का खिताब भी अपने नाम किया था। हालांकि, रोहित क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए थे, लेकिन रोहित ने सचिन के एक सीजन में बनाए गए शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं और उन्होंने उनके नेतृत्व में रिकॉर्ड पांच बार टूर्नामेंट जीता है। इसमे 2013,2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब शामिल है।
T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का यह रिकार्ड भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने T20 में अबतक कुल 3313 रन बनाए है।
रोहित शर्मा ने T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही सबसे ज्यादा शतक भी लगाए हैं। वर्तमान समय में रोहित 4 शतकों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जबकि उनके बाद तीन शतक के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है।
रोहित शर्मा ने T20 में सबसे ज्यादा रन, शतक और मैच खेलने के अलावा भी सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया हुआ है। वे भारत की तरफ से खेलते हुए कुल 50 कैच ले चुके हैं, जबकि उनके बाद भारतीय की इस सूची में विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने अभी तक कुल 43 कैच लिए है।
वही, रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल, रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा 0 रन पर आउट होने वाले खिलाड़ी है। आपको बता दे कि रोहित अब तक 14 बार 0 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं।
13 नवम्बर, 2014 को रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 264 रनों की विश्व रिकॉर्ड पारी में कुल 33 चौके लगाए थे और एक इनिंग में इतने चौके जड़ने वाले वे एकमात्र खिलाड़ी हैं।
2019 विश्व कप टूर्नामेंट में पांच शतक बनाने के बाद उन्होंने 2019 में ICC मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीता था।
साल 2015 में रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
साल 2020 में रोहित को खेल क्षेत्र का सबसे बड़ा अवार्ड और प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न भी मिल चुका है।