Holi 2023: होली आने पर घर घर में तैयारियां शुरु हो जाती है। और इन तैयारियों में गुजिया बनाना विशेष होता है। होली पर लगभग हर घर में गुजिया बनाई जाती है। लेकिन यदि आप गुजिया के अलावा भी आप घर पर कुछ नया बना सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ मिठाइयों के बारे में
त्यौहारों के समय में मावा से बनी मिठाईयों कि डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में आप भी घर पर मावा की मिठाई बना सकती हैं। इसके लिए पहले आपको थोड़े से घी के साथ खोए को अच्छी तरह से मिलाना है और हल्की आंच पर इसे हल्का भूनने के बाद ठंडा करके रख लेना है। भुने हुए मावे में ड्राई फ्रूट्स मिला देना है। आपको जो भी ड्राई फ्रूट्स पसंद हो आप उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ देर रखने के बाद आप इस मेवे के छोटे छोटे पेड़े बनाकर इसे कोई भी आकर दें सकतीं हैं। इसे चेरी या पिस्ते से सजा भी सकती है। आपकी खोए की मिठाई तैयार है।
बेसन की कई प्रकार की मिठाई बनाई जाती है। जो सभी को बहुत पसंद आती है। आप भी इस बार होली पर बेसन की मिठाई बना सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको बेसन को घी और दूध के साथ मिला लेना है। इसे आप छलनी से छान ले और डाई फ्रूट्स मिला लें। इसके बाद बेसन को घी में भूनना शुरु कर दें जब बेसन और घी अलग होने लगे तो गैस का फ्लेम बंद कर दें और चाशनी बना लें। चाशनी और बेसन के मिश्रण को मिलकार इसे थोड़ा और पका लें और किसी प्लेट में निकाल कर अच्छी तरह से फैलाएं। थोड़ी देर बाद इसे चाकू की मदद से अपने पंसदीदा आकर में काट लें आपकी बेसन की मिठाई तैयार हो जाएगी।
मिठाईयों में सभी को शाही टुकड़ा बहुत पसंद है। इसलिए इस होली आप अपने परिवार को शाही टुकड़ा भी खिला सकते हो इसके लिए आपको सबसे पहले चाशनी बनानी होगी याद रहे आपको 1 तार क चाश्नी बनानी हैं। इसके बाद आपको दूसरे बर्तन में दूध उबालना है दूध को तब तक उबालना है जब तक दूध एक चौथाई ना रह जाए। दूध की मलाई को अलग बर्तन में निकाल लें और उसे इलायची पाउडर मिला लें। उसके बाद ब्रेड को दो हिस्सो में काटकर तल लें इस तरह आप को जितने ब्रेड के टुकडे़ तलने हैं उन्हें तल कर निकाल लें। इन ब्रेड के टूकड़ों को चाशनी में डालकर निकाल लें। और जो मलाई अलग की थी उसे इन ब्रेड़ के उपर लगा दें। आप इस पर ड्राई फ्रूट लगा सकते हो या इसे ऐसे भी खा सकते है।
Holi 2023: From Sidharth Malhotra to Kartik Aaryan, here’s how Bollywood celebrated Holi ...
Science behind playing with Colors on Holi, India’s ancient medical science way ahead of time ...
Holi 2023: These Holi Events in Delhi-NCR are all you need to celebrate the festival ...
Watch: Foreigners dance & celebrate Phoolon ki Holi in Vrindavan, Mathura; ‘Indian culture’ ...