Home Remedies High Cholesterol: आज की बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। न तो हम समय पर पौष्टिक आहार ले पाते और न ही रोज एक्सरसाइज कर पाते हैं। जिसके कारण हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या अब आम हो गई है। हार्ट प्रोब्लेम्स को दूर रखने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कण्ट्रोल में रखें। ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही डायबिटीज, किडनी फेल होना, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं का खतरा हमेशा बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि समय पर अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित में रखें। इस Video में हम आपको बताने वाले हैं कि आप कुछ घरेलू नुस्खों से किस तरह अपना कोलेस्ट्रॉल कैसे नियंत्रित में रख सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित में रखने के लिए जरूरी है कि आप समय पर पौष्टिक आहार का सेवन करें। अगर आप ओट्स को अपने नाश्ते में शामिल करते हैं तो, इससे एलडीएल कम हो सकता है। साथ ही बीटा ग्लूकॉन नाम का गाढ़ा चिपचिपा तत्व हमारी आंतों से साफ करता है और साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर करता है। ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित में रहता है। सोयाबीन सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। सोयाबीन से बना सोया मिल्क का सेवन करने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रखता है। साथ ही एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। एक दिन में 20 से 25 ग्राम सोयाबीन लेने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल काफी कम किया जा सकता है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…