Tech tips and tricks: Instagram ने Reels फीचर की घोषणा TikTok पर बैन लगने के बाद की थी। और अब Instagram का Reels फीचर काफी पॉपुलर हो गया है। काफी लोग इसे पसंद करते है। Instagram का Reels टिकटॉक जैसा ही फीचर है। शॉर्ट स्टाइल के वीडियो इसमें बनाए जाते हैं। वीडियो को डाउनलोड और शेयर TikTok में आसानी से किया जा सकता था। लेकिन वही, Instagram के Reels फीचर में वीडियो को डाउनलोड करके शेयर करना आसान नहीं है, और जब हमें कोई वीडियो पसंद आ जाती है तो कई बार हम उसे सेव और शेयर करना चाहते है तो हम आपको बताएँगे कि आप Instagram Reels के वीडियो को एंड्रॉयड और आईफोन पर सेव और शेयर कैसे कर सकते है।
एंड्रॉयड पर Instagram Reels को सेव करने का तरीका
1. एंड्रॉयड डिवाइस पर Instagram Reels को लोकली सेव करने के लिए आपको एक थर्ड पार्टी की जरूरत पड़ेगी।
2. इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Video Downloader for Instagram - Repost Instagram ऐप को डाउनलोड कर लीजिये।
3. एक बार ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद इसे ओपन करके सेटअप कर लीजिये।
4. ऐप के सेटअप हो जाने पर Instagram ऐप को दोबारा ओपन कीजिये।
5. फिर उस Reels वीडियो को सेलेक्ट कीजिये। जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
6. Reels वीडियो को ओपन कीजिये।
7. ओपन होने पर थ्री डॉट आइकन पर टैप करके लिंक कॉपी कर लीजिये।
8. अब डाउनलोड किए गए ऐप को ओपन कर उसमें कॉपी किए गए URL को पेस्ट कर दोजिये।
9. आपके गैलरी में वीडियो सेव हो चुकी होगी।
10. इसे आप चाहें तो शेयर भी कर सकते हैं।
आईफोन पर Instagram Reels को सेव करने का तरीका
1. आईफोन पर Instagram Reels को सेव करने लिए आपको ऐप इंस्टॉल करना होगा।
2. ऐप स्टोर से InSaver for Instagram ऐप डाउनलोड करना होगा।
3. एक बार ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद Instagram के उस रील्स वीडियो पर जाएं।
4. जिसे आप सेव करना चाहते हैं।
5. यहां पर थ्री डॉट पर क्लिक करके लिंक कॉपी कर लें।
Happy Father's Day 2025 Wishes: फादर्स डे पर अपने पिता को भेजें दिल ...
Father’s Day 2025: Sweet and Funny Captions For Dads To Share On Instagram, Facebook, And ...
Mukul Dev Death: From Being a Pilot to Becoming an Actor, Everything About The ‘Jai ...
Mukul Dev Death: Yamla Pagla Deewana Actor Passes Away at 54, Bollywood Celebs Pay Tribute ...