I.N.D.I.A. alliance meeting: I.N.D.I.A विपक्षी दल की आज मुंबई में तीसरी बैठक चल रही है, इसी बीच बीजेपी विपक्षी गठबंधन पर बड़ा हमला करते हुए उसे मजबूरी का गठबंधन करार दिया। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने दिल्ली स्थिर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, ये एक स्वार्थी गठबंधन है। जिनका एजेंडा भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ उठाना है। बीजेपी नेता ने मुंबई में हो रही बैठक को 'म्यूजिकल चेयर' के समान बताया।
संबित पात्रा ने कहा कि, "गठबंधन सहयोगियों के बीच म्यूजिकल चेयर का खेल चल रहा है। इस तरह का गठबंधन पहले भी बना था लेकिन चुनाव आते-आते वे आपस में लड़ने लगे।" संबित पात्रा ने कहा कि, ये मजबूती नहीं मजबूरी का गठबंधन है। यह सभी नेता पीएम की कुर्सी को डांसिग चेयर बनाना चाहते हैं। यह गठबंधन स्वार्थियों से भरा हुआ है।