ICC Latest Rankings: टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाजों में सिर्फ 1 भारतीय ही शामिल, काफी पीछे रोहित, विराट और पुजारा

05 Jul, 2023
ICC Latest Rankings: टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाजों में सिर्फ 1 भारतीय ही शामिल, काफी पीछे रोहित, विराट और पुजारा

ICC Latest Rankings: आईसीसी ने बुधवार (5 जुलाई) को नई रैकिंग जारी कर दी है। इस रैकिंग में टेस्ट के शीर्ष 10 बल्लेबाजों के नाम साझा किये गए है। जिसके अनुसार न्यूजीलैंड के स्टार प्लेयर केन विलियमसन एक स्थान के फायदे के साथ दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। विलियमसन से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट कब्जा ने इस स्थान पर कब्जा जमाया हुआ था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के चलते जो रूट को रैंकिंग में भारी नुकसान उठाना पड़ा। रुट अब टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान से लुढ़क कर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। 

स्टीव स्मिथ को हुआ बड़ा फायदा 

टेस्ट के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा खिलाड़ी (4) ऑस्ट्रेलियाई टीम के है। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम के 2 खिलाड़ी इस सूची में शामिल है। इसके अलावा इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और भारतीय टीम का 1-1 खिलाड़ी इस list में शामिल है। इस रैंकिंग में जिस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा फायदा अगर हुआ है, तो वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ है। स्मिथ 4 स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर काबिज हो गए है। 

कोहली और रोहित का नाम शामिल नहीं 

टेस्ट के टॉप 10 बल्लेबाजों में सिर्फ ऋषभ पंत इकलौते भारतीय बल्लेबाज है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा का नाम शामिल नहीं है। रोहित (12वें), कोहली (14वें) और पुजारा (27वें) स्थान पर मौजूद है। किसी समय शीर्ष 10 में भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी थे, लेकिन लगातार फॉर्म में आई गिरावट के चलते इस लिस्ट में पंत इकलौते भारतीय खिलाड़ी है। 

ICC टेस्ट बल्लेबाजों की लेटेस्ट रैंकिंग:

1. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 883 अंक
2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 882 अंक
3. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)- 873 अंक
4. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 872 अंक
5. जो रूट (इंग्लैंड)- 866 अंक
6. बाबर आजम (पाकिस्तान)- 862 अंक
7. उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)- 847 अंक
8. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 792 अंक
9. दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका)- 780 अंक
10. ऋषभ पंत (भारत)- 758 अंक

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK