December 2024 Event Calendar: साल का बारहवां और आखिरी महीना दिसंबर का महीना होता है। इस महीने में कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय दिवस आते हैं और कई महत्वपूर्ण इवेंट्स भी होते हैं। इस महीने विश्व एड्स दिवस, भारतीय नौसेना दिवस, अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस, मानवाधिकार दिवस और अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस आदि दिन मनाए जाएंगे। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि किस दिन कौन सा दिवस मनाया जाएगा और इसे मनाने के पीछे क्या कारण हैं। यह ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही इन खास दिनों में लोगों को जागरुक बनाने लिए कई कार्यक्रम के आयोजन भी किए जाते है और समझाया जाता है यह दिन क्यों महत्वपूर्ण है? आइए जानते हैं दिसंबर 2024 के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में-
दिसंबर 2024 महत्वपूर्ण दिन और तिथियाँ (December 2024 Important Days and Dates)
दिसंबर की तारीखें - महत्वपूर्ण एवं विशेष दिन
- 1 दिसंबर 2024- विश्व एड्स दिवस
- 2 दिसंबर 2024- राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
- 2 दिसंबर 2024- अंतर्राष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस
- 3 दिसंबर 2024- विश्व विकलांग दिवस
- 4 दिसंबर 2024- भारतीय नौसेना दिवस
- 5 दिसंबर 2024- अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
- 5 दिसंबर 2024- विश्व मृदा दिवस
- 7 दिसंबर 2024- सशस्त्र सेना झंडा दिवस
- 7 दिसंबर 2024- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
- 9 दिसंबर 2024- अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
- 10 दिसंबर 2024- मानवाधिकार दिवस
- 11 दिसंबर 2024- अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस
- 11 दिसंबर 2024- यूनिसेफ दिवस
- 14 दिसंबर 2024- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
- 16 दिसंबर 2024- विजय दिवस
- 18 दिसंबर 2024- भारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
- 18 दिसंबर 2024- अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस
- 19 दिसंबर 2024- गोवा मुक्ति दिवस
- 20 दिसंबर 2024- अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस
- 21 दिसंबर 2024- विश्व साड़ी दिवस
- 22 दिसंबर 2024- राष्ट्रीय गणित दिवस
- 23 दिसंबर 2024- किसान दिवस
- 24 दिसंबर 2024- राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस
- 25 दिसंबर 2024- क्रिसमस दिवस
- 25 दिसंबर 2024- अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय सुशासन दिवस
- 26 दिसंबर 2024- वीर बल दिवस
- 26 दिसंबर 2024- बॉक्सिंग डे
- 31 दिसंबर 2024- नए साल की पूर्व संध्या