International Day for the Elimination of Violence against Women 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस हर साल 25 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने और इस गंभीर मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए वैश्विक समर्थन जुटाना है। यह दिन महिलाओं के प्रति हर प्रकार की हिंसा, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
इस दिन को मनाने की शुरुआत 1999 में की थी। दरअसल तानाशाह राफेल ट्रूजिलो के शासन के खिलाफ संघर्ष कर रही मिराबल बहनों के लिए मनाया जाता है। 25 नवंबर 1960 को बेरहमी से इन बहनों की हत्या कर दी गई थी। उनके बलिदान ने महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता और हिंसा के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बनकर इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के रुप में मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाने का कार्य करता है। महिलाओं के अधिकारों और उनके साथ समान व्यवहार के लिए यह दिन आवश्यक है। यह दिन समाज को महिलाओं के प्रति हिंसक मानसिकता को बदलने और लैंगिक समानता की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस दुनिया भर के लोग, संगठनों और सरकारों को एकजुट होकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस की एक विशेष थीम होती है। यह थीम महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विशिष्ट पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करती है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानवाधिकारों का उल्लंघन है और इसे समाप्त करना प्रत्येक व्यक्ति और समाज की जिम्मेदारी है।