International Day of Light 2025 : अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से प्रकाश और प्रकाश विज्ञान के महत्व को समझाया जाता है। यह दिन प्रकाश के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है। जिसमें मुख्य रुप से शामिल हैं प्रकाश विज्ञान, प्रकाश प्रौद्योगिकी और प्रकाश के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव आदि। यह दिन प्रकाश और प्रकाश विज्ञान के महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व।
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस का इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस ाौतिक विज्ञानी थियोडोर मैमन द्वारा पहले लेजर के सफल संचालन की वर्षगांठ के रुप में मनाया जाता है जो कि साल 1960 में किया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत किया जा सके और तत विकास की और बिना रुकावट के बढ़ा जा सके। यह दिन शांति, विकास और प्रकाश विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2025 की थीम
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस पर हर साल को विशेष थीम की घोषणा की जाती है। यह थीम उस समय की समस्याओं या विचारों पर केंद्रित होती है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2025 की थीम ‘प्रकाश, नवाचार, समाज’ है। यह थीम प्रकाश-आधारित प्रौद्योगिकियों, नवाचार और सामाजिक कल्याण में प्रकाश के योगदान पर केंद्रित है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस का महत्व
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस प्रकाश विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से प्रकाश की मौलिक भूमिका के बारे में जागरुकता मिलती है। साथ ही विज्ञान, चिकित्सा, संचार और कला में प्रकाश कितना उपयोगी है। यह दुनिया की हमारी समझ और अनुभव को आकार देता है। प्रकाश प्रौद्योगिकी के लिए बेहद जरुरी है। यह दिन प्रकाश प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास पर केंद्रित होता है। यह दिवस सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करता है जो प्रकाश की भूमिका ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी है। इस दिन के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाता है।