International Human Rights Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानवाधिकार के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है। मानव अधिकार सभी व्यक्तियों को उनकी जाति, धर्म, लिंग, भाषा या सामाजिक स्थिति के बावजूद समान रूप से मिलते हैं। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आरंभ 10 दिसंबर 1948 को हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा के रुप में अपनाया। मानवाधिकार दिवस की औपचारिक शुरुआत 1950 में हुई। यह दिवस मानव की गरिमा, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का महत्व रेखांकित किया गया और लोगों में जागरुकता का फैलाता है। इस घोषणा ने कई देशों के संविधान और मानवाधिकार कानूनों को प्रेरित किया है।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का महत्व
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और उनके उल्लंघन को रोकने के प्रयास के लिए मनाया जाता है और इसका समर्थन करता है। यह दिन सभी व्यक्तियों के लिए समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करने का संदेश देता है। मानवाधिकारों का उल्लंघन एक वैश्विक समस्या है, और यह दिवस इसे समाप्त करने के लिए सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों को प्रेरित करता है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस समाज के हर वर्ग को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। ताकि वे अपने और दूसरों के अधिकारों की रक्षा कर सकें।
कैसे मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन विभिन्न संगठनों द्वारा सेमिनार, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैलियां और प्रदर्शन किए जाते हैं इसके अलावा सोशल मीडिया पर संदेश भी भेजे जा सकते हैं। इस दिन कई देशों में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और संगठनों को सम्मानित किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2024 की थीम
हर साल मानवाधिकार दिवस के लिए एक विशेष थीम निर्धारित की जाती है। जो समाज की समस्याओं पर आधारित होता है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2024 की थीम ‘असमानताओं को कम करना और मानव अधिकारों को आगे बढ़ाना’ है।