International Men's Day 2024: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन पुरुषों के योगदान, उनकी उपलब्धियों, और समाज में उनकी भूमिका को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। पुरुष दिवस पुरुषों के स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और उनके जीवन से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व, उद्देश्य और थीम।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुरुआत 1999 में त्रिनिदाद और टोबैगो में हुई। वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर डॉ. जेरोम तिलक सिंह ने अपने पिता के जन्मदिन को 19 नवंबर के दिन मनाया। उन्होंने अपने पिता के योगदान को सम्मानित करने और समाज में पुरुषों की भूमिका को पहचानने के लिए इस दिन की शुरुआत की। बाद में इसे संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न देशों द्वारा मान्यता दी गई। इस दिन का उद्देश्य समाज में पुरुषों के सकारात्मक प्रभाव और उनकी चुनौतियों को समझना है।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पुरुषों के मानसिक, शारीरिक, और भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन लैंगिक समानता और समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। पुरुष दिवस का उद्देश्य समाज में सकारात्मक पुरुष आदर्शों को बढ़ावा देना है। जो बच्चों और युवाओं को प्रेरित करते हैं। पुरुषों के साथ जुड़े सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों, जैसे कि आत्महत्या, मानसिक तनाव और भेदभाव पर चर्चा करना है।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का उद्देश्य पुरुषों के योगदान को पहचानना और उनकी समस्याओं पर ध्यान देना। साथ ही परिवार, समुदाय और समाज में उनकी भूमिका का सम्मान करना है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव और असमानता को समाप्त करना और पुरुषों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करना है।
हर साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की कोई न कोई थीम होती है, जो पुरुषों से जुड़े खास मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करती है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2024 का थीम “पुरुष स्वास्थ्य चौंपियन” है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस केवल पुरुषों के सम्मान का दिन नहीं है, बल्कि यह समाज में उनकी भूमिका और संघर्षों को पहचानने का दिन है यह दिवस उनके स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने का भी अवसर है।