International Yoga Day 2024: दुनियाभर में आज इंटरनेशनल योगा डे मनाया जा रहा है। पीएम मोदी समेत देश के तमाम नेताओं को आज योग दिवस के मौके पर योग करते देखा गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी योगा किया और मीडिया से बातचीत में कहा कि “योग स्वस्थ, सुखी और संपूर्ण जीवन जीने की कला और विज्ञान है। योग से केवल शरीर निरोग नहीं होता है। मन भी प्रसन्न होता है। बुद्धि भी प्रखर होती है। आत्मा भी परमात्मा की ओर बढ़ती है। यह भारत की दुनिया को अद्भुत देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ह्रदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने योग को संपूर्ण विश्व में पहुंचाया।”