IPL 2025 Awards Winners List : RCB पर हुई पैसों की बारिश, यहां देखें किसने जीता कौन-सा अवार्ड?

04 Jun, 2025
X/@IPL IPL 2025 Awards Winners List : RCB पर हुई पैसों की बारिश, यहां देखें किसने जीता कौन-सा अवार्ड?

 IPL 2025 Awards Winners List : आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने नाम कर चुकी है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने आईपीएल का खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 191 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पंजाब 184 रन ही बना सकी। जीत की खुशी इतनी थी कि कोहली मैदान पर ही भावुक हो गए। अपनी पत्नी अनुष्का को गले लगाकर रोए। पंजाब के हाथ फिर एक बार निराशा लगी है। वहीं, विजेता टीम पर पैंसों की बारिश हुई। विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि उपवितेजा टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं। भले ही आरसीबी ने खिताब उठाया हो, लेकिन  अवॉर्ड सेरेमनी में गुजरात टीम पहले नंबर पर थी। व्यक्तिगत अवॉर्ड समेत टीम अवॉर्ड को मिलाकर 20 सम्मान बांटे गए। इसमें गुजरात की टीम के नाम छह सम्मान आए। आइए एक नजर डालते हैं कि किसी टीम के नाम कौनसा अवॉर्ड आया। 

IPL 2025 फाइनल में इन खिलाड़ियों ने जीते अवॉर्ड्स 

IPL 2025 के फाइनल में क्रुणाल पांड्या को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड से नवाजा गया। जितेश शर्मा ने सुपर स्ट्राइकर का खिताब जीता, जबकि शशांक सिंह को सुपर सिक्सेस अवॉर्ड मिला। वहीं, प्रियांश आर्य को ऑन द गो फोर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।

अवॉर्ड

विजेता खिलाड़ी

प्लेयर ऑफ द मैच

क्रुणाल पांड्या

सुपर स्ट्राइकर (फाइनल)

जितेश शर्मा

सुपर सिक्सेस (फाइनल)

शशांक सिंह

ऑन द गो फोर (फाइनल)

प्रियांश आर्य

ग्रीन डॉट बॉल (फाइनल)

क्रुणाल पांड्या

पूरे सीजन के अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट

अवॉर्ड

विजेता खिलाड़ी / टीम

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

साई सुदर्शन (GT)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन

वैभव सूर्यवंशी (RR)

सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन

निकोलस पूरन (LSG)

ऑन द गो फोर ऑफ द सीजन

साई सुदर्शन (GT)

ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन

मोहम्मद सिराज (GT)

कैच ऑफ द सीजन

कामिंदु मेंडिस (SRH)

फेयर प्ले अवॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स 

पर्पल कैप

प्रसिद्ध कृष्णा (GT)

ऑरेंज कैप

साई सुदर्शन (GT)

MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर)

सूर्यकुमार यादव (MI)

आईपीएल विजेता और उपविजेता (2008-2024)

साल

विजेता

उप-विजेता

2008

राजस्थान रॉयल्स

चेन्नई सुपर किंग्स

2009

डेक्कन चार्जर्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

2010

चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई इंडियंस

2011

चेन्नई सुपर किंग्स

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु

2012

कोलकाता नाइट राइडर्स

चेन्नई सुपर किंग्स

2013

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

2014

कोलकाता नाइट राइडर्स

पंजाब किंग्स

2015

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

2016

सनराइजर्स हैदराबाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

2017

मुंबई इंडियंस

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स

2018

चेन्नई सुपर किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद

2019

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

2020

मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स

2021

चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता नाइट राइडर्स

2022

गुजरात टाइटंस

राजस्थान रॉयल्स

2023

चेन्नई सुपर किंग्स

गुजरात टाइटंस

2024

कोलकाता नाइट राइडर्स

सनराइजर्स हैदराबाद

2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

पंजाब किंग्‍स

 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK