GT vs DC Playing 11 : आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 19 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम 6 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। वहीं, गुजरात 6 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। आइए जानते हैं कि आज के मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। अभी तक खेले गए छह मैचों में से टीम को सिर्फ एक में हार मिली है। उनकी बॉलिंग और बैटिंग, दोनों ही शानदार लय में हैं और टीम का संयोजन भी बेहतरीन है। हाल ही में, उन्होंने इस सीजन का पहला सुपर ओवर मुकाबला जीतकर राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाई है। ऐसे में, दिल्ली कैपिटल्स अपनी विनिंग टीम में शायद ही कोई बदलाव करना चाहेगी।
गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण इस पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उनकी जगह अब दासुन शनाका टीम में शामिल हो गए हैं। दूसरी ओर, साई सुदर्शन तो कमाल की बैटिंग कर रहे हैं, उनकी फॉर्म लाजवाब है। लेकिन, जोस बटलर का फॉर्म गुजरात के लिए थोड़ी टेंशन जरूर बढ़ा सकता है। ऐसे में, कप्तान गिल युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में आजमा सकते हैं।
गुजरात टाइटन्स- साई सुदर्शन, शुभमन गिल, कुमार कुशाग्र, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
दिल्ली कैपिटल्स- जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार।
Karnataka Govt Considers Moving Chinnaswamy Stadium From Bengaluru CBD After Stampede ...
IPL 2025 : कप्तान के अपशब्द कहने पर शशांक सिंह ने कहा, 'श्रेयस ...
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले बेटे की कब्र से लिपटकर रोया ...
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ मामले कोहली के खिलाफ केस दर्ज, RCB के ...