IPL 2025 : रविवार को खेले गए डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। दिल्ली की यह इस सीजन की पहली हार थी। दिल्ली के खिलाड़ी करुण नायर ने 89 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसमें वो असल हुए। उनकी इस शानदार पारी की सोशल मीडिया पर हर कोई तारीफ कर रहा है, लेकिन मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ ऐसा कहा, जिसपर अब बवाल मच गया है। कमेंट्री करते हुए सिद्धू ने करुण नायर का मजाक उड़ाया, जो फैंस को बिल्कुल भी पंसद नहीं आ रहा है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने करुण नायर के घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन को 'जंगल में मोर नाचा किसने देखा' कहकर तंज कसा था, जबकि आईपीएल को उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का 'सालाना वर्ल्ड कप' बताया था, जहां प्रदर्शन मायने रखता है। तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे नायर ने मुंबई के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने सिद्धू के बयान का करारा जवाब दिया। 33 वर्षीय नायर ने आईपीएल में अपना पिछला मैच 2022 में खेला था और मुंबई के खिलाफ उनका 89 रनों का स्कोर आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है, उन्होंने 2016 में बनाए 83 रनों के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया।
करुण नायर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल में सात साल बाद उनकी पहली फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया था। नायर ने जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उनके एक ओवर में दो छक्कों की मदद से 18 रन बटोरे।
Karnataka Govt Considers Moving Chinnaswamy Stadium From Bengaluru CBD After Stampede ...
IPL 2025 : कप्तान के अपशब्द कहने पर शशांक सिंह ने कहा, 'श्रेयस ...
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले बेटे की कब्र से लिपटकर रोया ...
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ मामले कोहली के खिलाफ केस दर्ज, RCB के ...