IPL 2025 Auction Live Streaming : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होना है। ऐसा दूसरी बार है जब आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर की जा रही है। आईपीएल की पिछली नीलामी दुबई में की गई थी। सभी 10 टीमों के साथ फैंस इस मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मेगा ऑक्शन को आप कहां लाइव देख सकते हैं। इसके साथ ही नीलामी से जुड़े सभी अहम सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे।
नीलामी के लिए बीसीसीआई द्वारा 577 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, इनमें 366 भारतीय और 208 विदेश खिलाड़ी हैं। ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटने किया था। ऐसे में ऑक्शन में अधिकतम 204 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। इनमें 70 विदेशी खिलाड़ी भी होंगे। एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों को ही अपनी टीम में शामिल कर सकती है। इस बार सभी 10 टीमों के पर्स में कुल 641 करोड़ रुपये हैं।
The Challenges 🎯
— IndianPremierLeague (@IPL) November 24, 2024
The Numbers 📊
The Strategies ♟️
And... sleepless nights 😴💭
It's time for Lights, Camera... Auction‼️💰 pic.twitter.com/7QM9JSh7Sy
आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होना है। दोनों ही दिन नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगी। मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर फ्री में देख सकते हैं। इसके साथ ही ऑक्शन से जुड़े सभी अहम अपडेट्स आपको जागरण टीवी पर मिलेंगे।
इस बार की मेगा नीलामी में खिलाड़ियों की बोली मल्लिका सागर लगवाएंगी। मल्लिका पिछली बार भी आईपीएल नीलामी में ऑक्शनर थीं। मल्लिका कला की दुनिया में भी मशहूर हैं और कई कलाकृतियों की नीलामी कर चुकी हैं।
इस बार की आईपीएल नीलामी में सबसे बड़ा पर्स पंजाब किंग्स के पास है। उनके पास कुल 110.5 करोड़ रुपये खर्च करने हैं। पंजाब ने नीलामी से पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसकी वजह से उनके पास सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है जिनके पास 83 करोड़ रुपये हैं। वहीं, सबसे कम पैसे राजस्थान रॉयल्स के पास हैं जिनके पास सिर्फ 41 करोड़ रुपये बचे हैं।
टीम |
रिटेन किए गए खिलाड़ी |
खिलाड़ी की कीमत |
चेन्नई सुपर किंग्स |
ऋतुराज गायकवाड़ |
₹18 करोड़ |
मथीशा पथिराना |
₹13 करोड़ |
|
शिवम दुबे |
₹12 करोड़ |
|
रवींद्र जडेजा |
₹18 करोड़ |
|
एमएस धोनी |
₹4 करोड़ |
|
मुंबई इंडियंस |
जसप्रीत बुमराह |
₹18 करोड़ |
सूर्यकुमार यादव |
₹16.35 करोड़ |
|
हार्दिक पांड्या |
₹16.35 करोड़ |
|
रोहित शर्मा |
₹16.3 करोड़ |
|
तिलक वर्मा |
₹8 करोड़ |
|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
|
विराट कोहली |
₹21 करोड़ |
रजत पाटीदार |
₹11 करोड़ |
|
यश दयाल |
₹5 करोड़ |
|
दिल्ली कैपिटल्स |
अक्षर पटेल |
₹16.5 करोड़ |
कुलदीप यादव |
₹13.25 करोड़ |
|
ट्रिस्टन स्टब्स |
₹10 करोड़ |
|
अभिषेक पोरेल |
₹4 करोड़ |
|
कोलकाता नाइट राइडर्स |
रिंकू सिंह |
₹13 करोड़ |
वरुण चक्रवर्ती |
₹12 करोड़ |
|
सुनील नारायण |
₹12 करोड़ |
|
आंद्रे रसेल |
₹12 करोड़ |
|
हर्षित राणा |
₹4 करोड़ |
|
रामनदीप सिंह |
₹4 करोड़ |
|
सनराइजर्स हैदराबाद |
पैट कमिंस |
₹18 करोड़ |
अभिषेक शर्मा |
₹14 करोड़ |
|
नीतीश रेड्डी |
₹6 करोड़ |
|
हेनरिक क्लासेन |
₹23 करोड़ |
|
ट्रैविस हेड |
₹14 करोड़ |
|
गुजरात टाइटंस |
राशिद खान |
₹18 करोड़ |
शुभमन गिल |
₹16.5 करोड़ |
|
साई सुदर्शन |
₹8.5 करोड़ |
|
राहुल तेवतिया |
₹4 करोड़ |
|
शाहरुख खान |
₹4 करोड़ |
|
लखनऊ सुपर जायंट्स |
निकोलस पूरन |
₹21 करोड़ |
रवि बिश्नोई |
₹11 करोड़ |
|
मयंक यादव |
₹11 करोड़ |
|
मोहसिन खान |
₹4 करोड़ |
|
आयुष बडोनी |
₹4 करोड़ |
|
राजस्थान रॉयल्स |
संजू सैमसन |
₹18 करोड़ |
यशस्वी जायसवाल |
₹18 करोड़ |
|
रियान पराग |
₹14 करोड़ |
|
ध्रुव जुरेल |
₹14 करोड़ |
|
शिमरोन हेटमायर |
₹11 करोड़ |
|
संदीप शर्मा |
₹4 करोड़ |
|
पंजाब किंग्स |
शशांक सिंह |
₹5.5 करोड़ |
प्रभसिमरन सिंह |
₹4 करोड़ |
Karnataka Govt Considers Moving Chinnaswamy Stadium From Bengaluru CBD After Stampede ...
IPL 2025 : कप्तान के अपशब्द कहने पर शशांक सिंह ने कहा, 'श्रेयस ...
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले बेटे की कब्र से लिपटकर रोया ...
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ मामले कोहली के खिलाफ केस दर्ज, RCB के ...