IPL 2025 Mega Auction : आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्शन किया जा रहा है। नीलामी के दूसरे दिन भी पृथ्वी शॉ को कोई खरीददार नहीं मिला। एक ऐसा भी समय था जब पृथ्वी शॉ का भारतीय टीम का दूसरा तेंदुलकर कहा जाता है। लेकिन अब पिछले कुछ अरसे से उनका प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। इस बार ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। शॉ इस ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं। ऑक्शन के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था। लेकिन इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई।
पृथ्वी शॉ पर इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। लेकिन यह चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि पिछले कुछ समय से वे खराब फॉर्म में चल रहे थे। लगातार उनकी फिटनेस को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। इसके साथ ही उकने डिसिप्लिन में नहीं होने को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही थी। यही कारण है कि किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा नहीं जताई। दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें रिटेन नहीं किया। आईसीसी ने उन्हें एक समय उभरते हुए सितारे के रूप में देखा था, लेकिन डोपिंग के कारण उन्हें निलंबन भी झेलना पड़ा। अब शॉ को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी वापसी करनी होगी और आईपीएल में एक बार फिर खेलने का मौका हासिल करना होगा।
प्रथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई की रणजी टीम से भी बाहर कर दिया गया है। इस फैसले के पीछे मुख्य कारण उनकी खराब फिटनेस और अनुशासनहीनता बताई जा रही है। ऐसा बताया गया था कि शॉ नेट्स पर गंभीरता से अभ्यास नहीं करते थे और उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं रहता था। यह उनके लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि एक समय वह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे।
Karnataka Govt Considers Moving Chinnaswamy Stadium From Bengaluru CBD After Stampede ...
IPL 2025 : कप्तान के अपशब्द कहने पर शशांक सिंह ने कहा, 'श्रेयस ...
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले बेटे की कब्र से लिपटकर रोया ...
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ मामले कोहली के खिलाफ केस दर्ज, RCB के ...