IPL 2025, MI vs GT Playing 11 : आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई और गुजरात प्रबल दावेदार है। मुंबई की टीम ने 11 में 7 मैच में जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, गुजरात 10 में 7 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। दोनों ही टीमों में स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं। ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आज के मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें गुजरात का दबदबा रहा है। गुजरात ने 6 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को सिर्फ 2 में जीत मिली है। पिछले 5 मैचों में भी गुजरात ने 4 बार बाजी मारी है। हालांकि, मुंबई के घरेलू मैदान पर गुजरात अभी तक मुंबई को हरा नहीं पाया है।
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। लाल मिट्टी और छोटी बाउंड्री के कारण आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि दूसरी पारी में ओस खेल बिगाड़ सकती है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए मुंबई इंडियंस को अपने बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम दो में जीत हासिल करनी होगी। ऐसे में आज का मुकाबला उनके लिए काफी अहम होने वाला है।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, आर साई किशोर,राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रेयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, दीपक चाहर, नमन धीर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।