IPL 2025 : पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह फिर एक बार इंडियन प्रीमियर लीग में नजर आ सकते हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनाया जा सकता है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 से पहले टीम में कई बदलाव करने की तैयारी में है। दिल्ली की टीम ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। इसके साथ ही कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली फ्रैंचाइजी ने पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह से संपर्क किया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो युवी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को रिप्लेस कर सकते हैं। रिकी पोंटिंग पिछले सात सालों से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच थे। हालांकि, अभी तक इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पिछले महीने ऐसी खबरें सामने आई थी कि युवराज सिंह को गुजरात टाइटंस का नया कोच बनाया जा सकता था। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार, मौजूदा कोच आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस के साथ बने रह सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने ही रिकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था। पिछले सात सीजन से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े पोंटिंग के जाने के बाद से टीम नए कोच की तलाश में है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आईपीएल टीमों में कोचिंग परिवर्तन का दौर चल रहा है। कई टीमें अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए नए कोचों की तलाश में हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले कुछ आईपीएल सीजन में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जितना 2020 में किया था। दिल्ली आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही थी। दिल्ली ने 14 में 7 मैच जीते थे और 7 मैच में हार का सामना किया। वहीं, आईपीएल 2023 में टीम नौवें स्थान पर रही थी। टीम ने तब 14 मैच में से 4 में जीत दर्ज की और 10 मैचों में हार का सामना किया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2020 शानदार रहा था। तब टीम ने 14 में से 8 मैच में जीत दर्ज की थी। टीम फाइनल तक पहुंची थी लेकिन मुंबई ने उसे हरा दिया था।
युवराज सिंह ने आईपीएल में कुल 132 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2750 रन बनाए हैं। युवी ने आईपीएल में 13 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 36 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अगर युवी दिल्ली कैपिटल्स के कोच बन जाते हैं, तो बतौर कोच उनका यह डेब्यू असाइनमेंट होगा। युवी ने 12 साल के आईपीएल करियर में पंजाब किंग्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं।
Karnataka Govt Considers Moving Chinnaswamy Stadium From Bengaluru CBD After Stampede ...
IPL 2025 : कप्तान के अपशब्द कहने पर शशांक सिंह ने कहा, 'श्रेयस ...
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले बेटे की कब्र से लिपटकर रोया ...
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ मामले कोहली के खिलाफ केस दर्ज, RCB के ...