Jagran TV Live: 8 July 2022 की बड़ी खबरें Dainik Jagran पर | Shinzo Abe | Lalu Yadav

08 Jul, 2022

Jagran TV Live: दिन भर की बड़ी खबरों को कम समय में देखने के लिए देखें Dainik Jagran Bulletin। 

1. आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe पर बड़ा हमला हुआ है। आबे को भाषण के बीच गोली मारी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में ये हमला हुआ। हालांकि, जापान की एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारने वाले संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

2. दिल्ली एम्स में भर्ती आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत में सुधार हो रहा है। उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। गुरुवार को उन्होंने खिचड़ी खाई और लोगों से बातें भी कीं। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें बोलने के लिए मना किया है। उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी और भोला यादव उनके पास ही मौजूद हैं। लालू यादव का ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया है। हालांकि सोते समय उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है।

3. ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वहां प्रधानमंत्री पद के नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। पीएम पद की इस रेस में एक नहीं बल्कि तीन-तीन भारतीय मूल के राजनेता हैं। ऋषि सुनक, सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman), प्रीति पटेल का नाम पीएम बनने की रेस में सबसे आगे है।

4. हिमाचल प्रदेश में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले सियासी सरगर्मियां जोरो पर हैं। चुनाव से पहले सियासी उलटफेर के कयास भी लगने शुरू हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। यह बैठक हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुई है, जहां से आनंद शर्मा संसद के उच्च सदन के लिए चुने गए थे, इसीलिए राजनीति में अटकलों का बाजार गरमा गया है।

 

 

 


Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK