July 2024 Vrat Festival List: जुलाई महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

01 Jul, 2024
July 2024 Vrat Festival List: जुलाई महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

July 2024 Vrat Festival List: साल का सातवां  महीना जुलाई का होता है। इस महीने में कई सारे तीज-त्योहार और व्रत रखे जाएंगे। जुलाई 2024 के तीज-त्योहारों के बारे में हमें पहले ही पता होना चाहिए जिससे की हम आने वाले त्योहारों की तैयारियां काफी पहले ही से कर सकें और अपनी छुट्टियों को भी अच्छी तरह मैनेज कर सकें। इस महीने में आने वाले त्योहारों का काफी महत्व है। इस माह में कांवड़ यात्रा शुरू होगी और जगन्नाथ रथ यात्रा की भी शुरुआत इसी माह में होगी। इसके अलावा गुप्त नवरात्रि, प्रदोष व्रत, सावन सोमवार और कामिका एकादशी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी महीने में मनाए जाएंगे आइए देखते हैं जुलाई 2024 के तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट-

जुलाई 2024 व्रत एवं त्योहार ( July 2024 Festival & Vrat List)

  • 02 जुलाई 2024, मंगलवार: योगिनी एकादशी व्रत
  • 03 जुलाई 2024, बुधवार: प्रदोष व्रत
  • 04 जुलाई 2024, गुरुवार: मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 05 जुलाई 2024, शुक्रवार: आषाढ़ अमावस्या
  • 06 जुलाई 2024, शनिवार: गुप्त नवरात्रि पर्व
  • 07 जुलाई 2024, रविवार: इस्लामी नववर्ष
  • 07 जुलाई 2024, रविवार: जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 09 जुलाई 2024, मंगलवार: विनायक चतुर्थी व्रत
  • 11 जुलाई 2024, गुरुवार: स्कंद षष्ठी व्रत
  • 14 जुलाई 2024, रविवार: मासिक दुर्गा अष्टमी रथ
  • 16 जुलाई 2024, मंगलवार: मुहर्रम
  • 16 जुलाई 2024, मंगलवार: कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2024, बुधवार: देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ
  • 18 जुलाई 2024, गुरुवार: प्रदोष व्रत
  • 20 जुलाई 2024, शनिवार: कोकिला व्रत
  • 21 जुलाई 2024, रविवार: गुरु पूर्णिमा, गौरी व्रत समाप्त, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
  • 22 जुलाई 2024, सोमवार: श्रावण मास प्रारंभ, सावन सोमवार व्रत
  • 23 जुलाई 2024, मंगलवार: प्रथम मंगला गौरी व्रत
  • 24 जुलाई 2024, बुधवार: गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 27 जुलाई 2024, शनिवार: मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत
  • 29 जुलाई 2024, सोमवार: द्वितीय श्रावण सोमवार व्रत
  • 30 जुलाई 2024, मंगलवार: द्वितीय मंगला गौरीव्रत
  • 31 जुलाई 2024, बुधवार: कामिका एकादशी व्रत

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK