June 2025 Event Calendar: जून 2025 में कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय दिवस और महत्वपूर्ण दिन मनाए जाते हैं। यह दिन बेहद खास होते हैं। इन महत्वपूर्ण दिवस को मनाने के पीछे कई कारण है। इन विशेष दिनों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसलिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सारे कार्यक्रम के आयोजन किए जाते हैं। जिससे समाज में जागरुकता फैलाई जा सके। इस महीने विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व रक्तदाता दिवस, फादर्स डे, विश्व संगीत दिवस और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाएंगे। यह दिवस समाज में बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आइए जानते हैं इस जून 2025 के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में।
जून 2025 महत्वपूर्ण दिन और तिथियां (June 2025 Important Days and Dates)
1 जून 2025 - विश्व दुग्ध दिवस, माता-पिता का वैश्विक दिवस
2 जून 2025 - इटली गणतंत्र दिवस, तेलंगाना स्थापना दिवस
3 जून 2025 - विश्व साइकिल दिवस
4 जून 2025 - हिंसा का शिकार हुए बच्चों का अंतरराष्ट्रीय दिवस
5 जून 2025 - विश्व पर्यावरण दिवस
6 जून 2025 - विश्व कीट दिवस
7 जून 2025 - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
8 जून 2025 - विश्व महासागर दिवस, विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस
9 जून 2025 - विश्व प्रत्यायन दिवस
10 जून 2025 - राष्ट्रीय जड़ी-बूटी एवं मसाला दिवस
11 जून 2025 - केबीजी सिंड्रोम जागरूकता दिवस
12 जून 2025 - विश्व बालश्रम निषेध दिवस
13 जून 2025 - विश्व रंगहीनता जागरूकता दिवस
14 जून 2025 - विश्व रक्तदाता दिवस
15 जून 2025 - विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस
15 जून 2025 - विश्व पवन दिवस, फादर्स डे
16 जून 2025 - अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस
17 जून 2025 - विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस
18 जून 2025 - इंटरनेशनल पिकनिक डे
19 जून 2025 - विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस
20 जून 2025 - विश्व शरणार्थी दिवस
21 जून 2025 - विश्व संगीत दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
22 जून 2025 - विश्व वर्षावन दिवस
23 जून 2025 - अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस
24 जून 2025 - रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस
25 जून 2025 - विश्व नाविक दिवस
26 जून 2025 - अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस
26 जून 2025 - यातना पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस
27 जून 2025 - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस
29 जून 2025 - राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
30 जून 2025 - एस्टेरॉयड डे