June 2025 Vrat Festival List: जून महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

23 May, 2025
Pinterest June 2025 Vrat Festival List: जून महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

June 2025 Vrat Festival List: जून 2025 में कई सारे तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। यह त्योहार धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस महीने गंगा दशहरा, ईद उल-अदहा त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने जगन्नाथ रथ यात्रा की भी शुरुआत होने वाली है। जून के महीने में निर्जला एकादशी, वट सावित्री पूर्णिमा व्रत और योगिनी एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। इस महीने आने वाले त्योहारों और व्रत के बारे में पहले से ही पता होना चाहिए। जिससे कि इन त्योहारों की तैयारियां पहले से भी कर सकें। यहां देखें जून 2025 में आने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट।

जून 2025 व्रत एवं त्योहार (June 2025 Festival & Vrat List)

4 जून 2025 - महेश नवमी
5 जून 2025 - गंगा दशहरा
6 जून 2025 - निर्जला एकादशी
6 जून 2025 - ईद उल-अदहा (बकरीद)
8 जून 2025 - प्रदोष व्रत
10 जून 2025 - वट सावित्री पूर्णिमा व्रत
11 जून 2025 - कबीर दास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा
12 जून 2025 - आषाढ़ माह शुरू
14 जून 2025 - कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी
15 जून 2025 - मिथुन संक्रांति
21 जून 2025 - योगिनी एकादशी
23 जून 2025 - प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
25 जून 2025 - आषाढ़ अमावस्या
26 जून 2025 - आषाढ़ नवरात्रि
27 जून 2025 - इस्लामी नव वर्ष (हिजरी नववर्ष)
27 जून 2025 - जगन्नाथ रथ यात्रा
28 जून 2025 - विनायक चतुर्थी

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK