Kamya Panjabi Exclusive Interview: काम्या पंजाबी टीवी की एक जानी-मानी अदाकारा हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई है। काम्या ने दमदार नेगेटिव किरदार निभाकर शोहरत हासिल की थी। उन्होंने टीवी के कई फेमस शो में विलेन का रोल निभाया है जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। काम्या पंजाबी से हरजिंदगी ने खास बात की। इस बात-चीत में काम्या ने अपने बारे में काफी कुछ बताया।
काम्या टीवी शो नीरजा में काम कर रही हैं। इस शो में वह एक बंगाली किरदार में नज़र आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यह किरदार उनके लिए कितना नया है उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। साथ काम्या ये बंगाली भाषा के बारे में भी बात की उन्होंने बताया कि इस एक्सेंट में बात करना कितना मुश्किल है। काम्या के नेगेटिव किरदार को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। काम्या के इस किरदार और उनके बारे में जानने के लिए आप इस वीडियो को देखें...