Karpoori Thakur: भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। सरकार के इस एलान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो चुकी है। सरकार के तरफ से लिए गए इस फैसले के बाद से कई राजनीतिक मायनें भी निकाले जा रहे हैं और माना जा रहा है कि सरकार का ये फैसला कई मायनों में अहम है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार के इस फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जाहिर की। इस पोस्ट में नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया।