Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा 15 नवंबर, 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन कुछ खास उपाय करने से आर्थिक समस्याओं का निदान होता है। इस दिन मां लक्ष्मी को चावल या मखाने की खीर का भोग लगाएं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन अवश्य दान करें। इन उपायों के बारे में अधिक जानने के लिए देखें यह वीडियो...