देश के दक्षिणी राज्य Kerala और Karnataka में बारिश के कारण लोगों को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद बाढ़ के हालात बनने से स्थिति और ज्यादा गंभीर हो चुकी है। जिसके बाद अब Karnataka में जहां लगातार बारिश के मद्देनजर दक्षिण कन्नड़ जिले में Red Alert जारी किया गया है तो वहीं Kerala में Kochchi हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह 9 बजे तक परिचालन रोक दिया गया है। खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है जहां बाढ़ के साथ ही भूस्खलन भी हो रहे हैं। राज्य के पुथुमाला और Waynad में गुरुवार को हुए भूस्खलन की वजह से हालात बिगड़ गए। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और भूस्खलन के बाद रेस्कूय ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।बाढ़ के हालातों ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। आइए अब देखिए बाढ़ के हालत में डूबते केरल और कर्नाटक से आई कुछे ऐसी तस्वीरे जो हैरान करती हैं।