Kiccha Sudeep Mother Death : साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक अगल पहचान बना चुके किच्चा सुदीप के घर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का रविवार, 20 अक्तूबर को निधन हो गया। वे 86 साल की थीं और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से परेशान थी। मिली जानकारी के अनुसार, सरोजा संजीव ने सुबह करीब 7 बजे जयनगर के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। सरोजा की तबीयत सुबह के समय ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी किच्चा सुदीप की मां को नहीं बचा सके।
मां के निधन से एक्टर को गहरा सदमा लगा है। किच्चा सुदीप अपनी मां के बेहद करीब थे। अपने परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले अभिनेता किच्चा सुदीप फिल्म इंडस्ट्री के लोगों, प्रशंसकों और सहकर्मियों से व्यापक से संवेदनाएं मिली है। सोशल मीडिया पर भी एक्टर की मां को प्रशंसकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कन्नड़ अभिनेता किच्चा कथित तौर पर अपनी मां के अंतिम क्षणों में उनके साथ थे। किच्चा अक्सर अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया करते हैं। पिछले कुछ समय से किच्चा सुदीप की मां उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
ನಟ ಶ್ರೀ ಕಿಚ್ಚ ಸುದೀಪ್ ಅವರ ತಾಯಿ ಶ್ರೀಮತಿ ಸರೋಜಾ ಅವರು ದೈವಾಧೀನರಾದ ಸುದ್ದಿ ತಿಳಿದು ಮನಸ್ಸಿಗೆ ಅಪಾರ ನೋವಾಯಿತು. ಮೃತರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಚಿರಶಾಂತಿ ದೊರಕಲಿ, ಸುದೀಪ್ ಅವರಿಗೆ ಮತ್ತು ಅವರ ಕುಟುಂಬ ವರ್ಗದವರಿಗೆ ಅಗಲಿಕೆಯ ನೋವು ಭರಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ಆ ಭಗವಂತ ಕರುಣಿಸಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ.
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) October 20, 2024
ಓಂ ಶಾಂತಿ 🙏@KicchaSudeep pic.twitter.com/tWTMOmKi1X
किच्चा सुदीप के लिए यह बेहद मुश्किल समय है। किच्चा सुदीप की माँ के पार्थिव शरीर को उनके जेपी नगर स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार विल्सन गार्डन श्मशान घाट में रविवार शाम 5 बजे किया जाएगा। वहीं, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर सुदीप के प्रति अपनी संवेदना करते हुए लिखा, 'अभिनेता किच्चा सुदीप की मां श्रीमती सरोजा के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले और भगवान सुदीप और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।' फैंस भी इस दुख की घड़ी में किच्चा सुदीप के साथ हैं और उन्हें ढेर सारा प्यार और समर्थन दे रहे हैं।