Labour Day 2025 Quotes & Slogans: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों के लिए कोट्स और स्लोगन

01 May, 2025
Pinterest Labour Day 2025 Quotes & Slogans: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों के लिए कोट्स और स्लोगन

Labour Day 2025 Quotes & Slogans: मजदूर दिवस दुनियाभर में 1 मई को मनाया जाता है। मजदूर दिवस श्रमिकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से मजदूरों को उनके अधिकार, उचित वेतन और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए जागरूक किया जाता है। विश्व के निर्माण में मजदूरों का बहुत योगदान है। इस दिन के माध्यम से मजदूरों का सामाजिक और आर्थिक विकास हो सकता है। इस दिन को मनाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूल, कॉलेज और कई संस्थानों में इस दिन को मनाया जाता है। आइए पढ़ें मजदूरों के सम्मान और अधिकारों के कोट्स।

मजदूर दिवस कोट्स

हम मेहनतकश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा मांगेंगे
इक बाग़ नहीं, इक खेत नहीं, हम सारी दुनिया मांगेंगे।
 
वो जिसके हाथ में छाले हैं, पैरों में बिवाई है,
उसी के दम से रौनक आपके बंगले में आई है।
 
किसी को क्या बताएं कि कितने मजबूर हैं हम,
बस इतना समझ लीजिए कि मजदूर हैं हम।
 
उनकी गैर-मौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।
 
उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है... वो मजदूर है।
 
अगर इस जहां में मजदूर का नामोनिशान न होता,
तो न होता हवा महल और न ही ताजमहल होता।

मजदूर दिवस के स्लोगन

मजदूरों का योगदान, देश की प्रगति का आधार
 
मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, हमारी जिम्मेदारी
 
जो श्रमशील है, वही प्रगतिशील है।
 
समानता और न्याय, मजदूरों का अधिकार
 
मजदूरों के लिए न्याय, समाज के लिए न्याय
 
श्रमिकों की सफलता में हर एक की सफलता छिपी होती है।
 
मजदूरों का सम्मान, देश का सम्मान
 
मजदूरों के अधिकार, हमारे अधिकार
 
मजदूरों के पसीने से ही देश का विकास होता है
 
जो बनाते इमारतें भव्य हैं, उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।
 
जब मजदूरों का होगा विकास, तब तरक्की का होगा प्रकाश।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK