Lion's Gate Portal Opens Today: आज की तारीख बेहद खास है। आज 8 अगस्त 2024 है और इस दिन 888 का संयोग बन रहा है। कुछ राशियों के लिए यह दिन बहुत अच्छा माना जा रहा है। इसे लायन गेट पोर्टल भी कहते हैं। ज्योतिष में 888 को एक एंजल नंबर कहा गया है। आज इसी नंबर का संयोग बन रहा है। अंकज्योतिष के हिसाब से आप इस दिन नया काम शुरु कर सकते हैं। यह दिन धन-संपदा को आकर्षित करने के लिए बेस्ट है।
इस दिन पृथ्वी, सिरीयस तारा और ओरियन तारामंडल एक सीध में आ जाते हैं जिससे एक प्रकार की शक्तिशाली ऊर्जा का पोर्टल खुलता है। ये आध्यात्मिकता और ज्योतिष से संबंधित माना जाता है और बेहद खास होता है। इसका ज्योतिषशास्त्र में भी बहुत महत्व होता है। यह पोर्टल सिंह राशि से जुड़ा होता है। इसलिए यह दिन सिंह राशि के लिए विशेष माना जाता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। लायन गेट पोर्टल 28 जुलाई से 12 अगस्त तक खुला रहेगा। लेकिन 8 अगस्त 2024 का दिन चरम पर होगा। क्योंकि आज के दिन नंबर 8 का विशेष संयोग बन रहा है।
लायन गेट पोर्टल को एक अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि ज्योतिष में 8 अंक का बहुत महत्व है। अंक 8 सौभाग्य और खुशी का प्रतीक है। व्यापार के विकास के लिए भी यह बेहद खास माना जाता है। कुछ रशियों पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है। इसका विशेष असर सिंह राशि पर पड़ता है। यदि बात करें 8 अगस्त 2024 की तो यह तारीख बेहद खास है। न्यूमेरोलॉजी में यह संख्या बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
सावन का महीना चल रहा है। जो कि बहुत शुभ माना जाता है इस दिन आप भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं। वहीं आप एक सफेद कागज पर ॐ नमो भगवते हनुमते नमः लिखकर अपनी इच्छा को लिख दें। इस बात का ध्यान रखे कि इस इच्छा को आठ बार लिखना है। फिर इस कागज को 8 दिनों तक हनुमान जी के समक्ष रखें इसके बाद इसे पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें। इसके अलावा आप आत्म चिंतन कर सकते हैं और ध्यान में बैठ सकते हैं। यह एक बेहद ही अलग संयोग है आप कुछ आसान उपाय करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और जानकारों की मदद से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।