Gufi Paintal Death: महाभारत में 'शकुनी मामा' का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का मुंबई के एक निजी अस्पताल में 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। दो दिन पहले गूफी की तबियत ख़राब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल ने उनके निधन की पुष्टि की।
1988 में बीआर चोपड़ा का महाभारत टीवी शो हर घर में काफी मशहूर था। इस शो के करीब 35 साल बाद भी कई किरदार ऐसे है, जो जनता के दिलों में आज भी उसी रुप में मौजूद है। इन्हीं में एक नाम गूफी पेंटल का भी रहा है।