Maiya Samman Yojana : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना’ के तहत 11 दिसंबर को 50 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता, सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस बात की पुष्टि की है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से महिलाओं को दी जाएगी। इस योजना का मकसद राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देना है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…