Makar Sankranti 2025: 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं। साल की 12 संक्रांति में मकर संक्रांति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन से ठंड के मौसम का अंत और गर्मी के मौसम का आगमन होता है। मकर संक्रांति के दिन पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन दान का भी बहुत महत्व होता है। लेकिन इस दिन भूलकर भी कुछ चीज़ों का दान नहीं करना चाहिए। आइए जानते कि इस दिन किन चीज़ो का दान करें और किन चीज़ों का नहीं।
मकर संक्रांति न करें इन चीज़ों का दान
काले रंग का सामान- मकर संक्रांति के दिन काले रंग की वस्तुओं को दान करने से बचें। इस दिन काले कपड़े या कोई भी काले रंग का सामान दान करें। इससे नकारात्मकता आती है।
पुराने सामान- मकर संक्रांति एक बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन पुरान सामान या पुराने वस्त्र दान न करें। यदि किसी को दान करना ही है तो साफ-सुथरी चीज़ें ही दान करें। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं भी दान न करें जो बेकार हों किसी काम की न हों। दान में ऐसी चीज़े दें जो उपयोगी हों।
टूटा हुआ सामान- मकर संक्रांति के दिन टूटा हुआ सामान देने से बचें। कोई अधूरी वस्तु, टूटे हुए बर्तनया फटे हुए कपड़े दान नहीं देने चाहिए।
लोहे की चीज़ें- इस दिन लोहे से बनी वस्तुओं को भी दान में न दें। यह अशुभ माना जाता है। यदि आपको दान में देना ही है तो आप तांबे या पीतल की धातु से बना सामान दान में दे सकते हैं।
सफेद चावल और सफेद कपड़े- इस दिन सफेद चावल या सफेद कपड़ा भी दान में न दें। यह देना अशुभ माना जाता है।
तामसिक भोजन- तामसिक भोजन जैसे मांस और मदिरा भी दान में न दें। इस दिन ध्यान रहे कि केवल पवित्र वस्तुओं का ही दान करें।
मकर संक्रांति के दिन इन चीज़ों का करें दान
कंबल और कपड़े का दान- मकर संक्रांति पर कंबल और ऊनी कपड़ों को दान करना चाहिए। इससे किसी ज़रुरतमंद की मदद भी हो जाएगी और इनका दान करना शुभ माना जाता है।
अनाज का दान- मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन दाल, गेहूं और बाजरा जैसे अनाज का भी दान करें।
गाय का दान- गौदान करना सबसे बड़ा दान माना जा सकता है। मकर संक्रांति के दिन आप गाय का दान कर सकते हैं।
खिचड़ी का दान- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाना और खाना बेहद शुभ माना जाता हैं। इस दिन खिचड़ी का दान ज़रुर करें। इस दिन चावल और काली उड़द की दाल को भी बांटा जाता है।
तिल और गुड़ का दान- तिल और गुड़ का दान भी मकर संक्रांति के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है।
धातु के बर्तन- मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर तांबे, पीतल, चांदी या सोने के बर्तन भी दान कर कसते हैं ।