Pickle For Summer: गर्मियों में इन चीज़ों का बनाएं अचार, रखें सेहत और टेस्ट दोनों का ख्याल

09 Jun, 2023
Pickle For Summer: गर्मियों में इन चीज़ों का बनाएं अचार, रखें सेहत और टेस्ट दोनों का ख्याल

Pickle For Summer: गर्मियों के मौसम में हल्का खाना खाना चाहिए लेकिन हल्के खाने के साथ अचार का सेवन भी किया जा सकता है। गर्मियों में आम के अचार के अलावा भी कई और चीज़ों से बनने वाले अचारों का सेवन किया जा सकता है। जो टेस्ट के साथ सेहत का भी ख्याल रखे। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में किन चीज़ों का अचार डालें और सेहत से भरपूर रहें।

आम का अचार 

आम को फलों का राजा कहते हैं अगर अचार का राजा आम के अचार को कहें तो गलत नहीं होगा। भारत में आम के अचार को बहुत पसंद किया जाता है। शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां पर आम के अचार का मर्तबान ना दिखे। गर्मियों में आम का अचार खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं सही हो जाती हैं। आम का अचार कई विटामिन, फायबर, आयरन और कैल्शियम ये युक्त होते है। आम के अचार में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है। इसको खट्टा, मीठा या तीखा बनाया जा सकता है।

नींबू का अचार

नींबू को गर्मियों के मौसम में बहुत अच्छा माना जाता है। गर्मियों में नींबू पानी, शिकंजी या खाने की किसी भी चीज़ में डालकर खाया जाता है। लेकिन गर्मियों में नींबू का अचार भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। यह शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। नींबू के अचार को हृद्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है और यह इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। इसलिए इन गर्मियों में आप नींबू के अचार का सेवन कर सकते हैं। 

आंवले के अचार 

आंवला आंखो, बालों और त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जिन लोगों को डायबिटीज होती है उन्हें आंवले के अचार का सेवन करना चाहिए। आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने में और वज़न करने घटाने में मददगार होता है।। इससे पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। गर्मियों के मौसम में आप आंवले के अचार को ट्राई कर सकते है।

खीरे का अचार

खीरा गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। चिलचिलाती गर्मी के मौसम में आप खीरे का सेवन कर सकते हैं। खीरे में कई सारे ऐसे गुण होते हैं जो आपको सेहत प्रदान करते हैं। खीरे का अचार जैसा भी आपको पसंद हो खट्टा, मीठा या तीखा वैसा ही आप बना सकते हैं। खीरे के अचार में अधिक विटामिन और फाइबर होते हैं।

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK