March 2022 Festivals List : मार्च महीने में महाशिवरात्रि, होली, पापमोचनी एकादशी व्रत समेत पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार- व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट

28 Feb, 2022
March 2022 Festivals List : मार्च महीने में महाशिवरात्रि, होली, पापमोचनी एकादशी व्रत समेत पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार- व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट

March 2022 Festivals List & Shubh Muhurat : भारत की पहचान विविधता में एकता से की जाती है। हमारे देश में अलग-अलग धर्मोंसंप्रदायों के कई धार्मिक पर्व व रीति रिवाज देश में पूरे हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। यहां हिंदूमुस्लिमसिक्खईसाई और बौद्ध धर्म के साथ-साथ और भी कई धर्मों के लोग एक-साथ बड़े प्रेम के साथ रहते है। वैसे ही सभी धर्म के अपने अलग-अलग त्योहार होते हैं और इन सभी त्योहारों का व ऐतिहासिक महत्व है। इस लेक में हम आपको मार्च महीने में पड़ने वाले सभी त्योहार के बारे में बता रहे हैं।

भारत में में व्रत एवं त्यौहारों की जानकारी हमें विभिन्न पंचांगों एवं पत्राओं से प्राप्त होती है। मार्च महीने में महाशिवरात्रि से लेकर होली आदि मुख्य त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह का बहुत महत्व है। मार्चके महीने में फाल्गुन मास समाप्त होगा और चैत्र मास की शुरुआत होगी। बता दें कि हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष शुरू होता है। माना जाता है कि सृष्टि के रचियता ब्रह्मा जी ने इसी दिन से संसार की रचना को शुरू किया था।

 

मार्च महीने 2022 महीने के ये हैं प्रमुख त्योहार (March 2022 Festival List & Vrat )

1 मार्च- मंगलवार- महाशिवरात्रि व्रत।

3 मार्च- गुरूवार वार- फाल्गुन मॉस शुक्ल पक्षारम्भ।

4 मार्च . शुक्रवार - परमहंस स्वामी रामकृष्ण जयन्ती।

6 मार्च- रविवार- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

10 मार्च- शुक्रवार- श्री दुर्गाष्टमी व्रत। होलाष्टकारम्भ।

14मार्च - सोमवार- आमकाली एकादशी व्रत। रंगभरी एकादशी।

15 मार्च- मंगलवार- गोविन्द द्वादशी। भौम प्रदोष व्रत।

17 मार्च- गुरूवार वार- व्रत की पूर्णिमा। होलिका दहन ( भद्रा के बाद)

18 मार्च- शुक्रवार- स्नान- दान की फाल्गुनी पूर्णिमा।

19 मार्च- शनिवार- चैत्र मास कृष्ण पक्षारम्भ। होली। धुरड्डी।

20 मार्च- रविवार- भ्रातृ 2 द्वितीया। भैया दूज।

21 मार्च- सोमवार- कल्पादि-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

23 मार्च- बुधवार- शीतला षष्ठी।

24 मार्च- गुरूवार वार-शीतला सपत्मी व्रत।

25 मार्च- शुक्रवार- श्री शीतलाष्टमी व्रत।

28 मार्च- सोमवार- पापमोचनी एकादशी व्रत।

29 मार्च- मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत।

30 मार्च- बुधवार- मास शिवरात्रि व्रत।

31 मार्च- गुरूवार वार- श्राद्धादि की अमावस्या।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK