March 2025 Vrat Festival List: मार्च 2025 का महीना बहुत खास है क्योंकि इस महीने में कई सारे तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। मार्च साल का तीसरा महीना होता है। इस महीने मौसम भी काफी अच्छा होता है, इस महीने न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा सर्दी होती है। मार्च धार्मिक दृष्टि से भी बेहद खास है। इस महीने के त्योहारों के बारे में पहले से पता होना चाहिए जिससे की इन त्योहारों के जश्न मनाने की तैयारियां हम पहले से कर सकें और आने वाली छुट्टियों के बारे में भी पहले से पता होना चाहिए। इस महीने होली, ईद, रंग पंचमी, हिंदू नववर्ष और सिख नववर्ष जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। वहीं चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। मार्च के पूरे महीने रमजान रखे जाएंगे साथ ही कई महत्वपूर्ण व्रत भी रखे जाएंगे। आइए देखते हैं मार्च 2025 के तीज त्योहारों की पूरी लिस्ट...
मार्च 2025 व्रत एवं त्योहार (March 2025 Festival & Vrat List)
- 1 मार्च 2025 - फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
- 3 मार्च 2025 - विनायक चतुर्थी
- 10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी
- 11 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत
- 13 मार्च 2025 - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
- 14 मार्च - 16 मार्च 2025 - होला मोहल्ला
- 14 मार्च 2025 - सिख नव वर्ष
- 14 मार्च 2025 - होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण
- 15 मार्च 2025 - चैत्र माह शुरू
- 16 मार्च 2025 - होली भाई दूज
- 17 मार्च 2025 - भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
- 17 मार्च 2025 - नुज़ूल-उल-कुरान
- 19 मार्च 2025 - रंग पंचमी
- 21 मार्च 2025 - शीतला सप्तमी
- 22 मार्च 2025 - शीतला अष्टमी, बसोडा
- 22 मार्च 2025 - कालाअष्टमी
- 25 मार्च 2025 - पापमोचिनी एकादशी
- 27 मार्च 2025 - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
- 27 मार्च 2025 - ललयात-उल-कद्र
- 29 मार्च 2025 - चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण
- 30 मार्च 2025 - हिंदू नववर्ष शुरू, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा
- 31 मार्च 2025 - गणगौर पूजा
- 31 मार्च 2025 - शव्वाल की शुरुआत, ईद-उल-फ़ितर