May 2024 Vrat Festival List: साल का पांचवां महीना मई का होता है। इस महीने में कई सारे तीज-त्योहार मनाएं जाएंगे। हालांकि इस महीने गर्मी भी बहुत होगी। क्योंकि यह पूर्ण रूप से गर्मी का महीना होता है। मई 2024 के तीज-त्योहारों के बारे में हमें पहले ही पता होना चाहिए जिससे की हम आने वाले त्योहारों की तैयारियां काफी पहले ही से कर सकें और अपनी छुट्टियों को भी अच्छी तरह मैनेज कर सकें। इस महीने में पढ़ने वाले त्योहारों का आध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से काफी महत्व है। परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, सूरदास जयंती, गंगा सप्तमी व्रत, वल्लभाचार्य जयंती, वृषभ संक्रांति और रोहिणी व्रत इस महीने यह प्रमुख तीज त्योहार मनाए जाएंगे। आइए देखते हैं मई 2024 के तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट-
मई 2024 व्रत एवं त्योहार (May 2024 Festival & Vrat List)
- 01 मई 2024 बुधवार- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 04 मई 2024 शनिवार- वरूथिनी एकादशी व्रत, वल्लभाचार्य जयंती
- 06 मई 2024 सोमवार- मासिक शिवरात्रि व्रत
- 08 मई 2024 बुधवार- वैशाख अमावस्या व्रत
- 10 मई 2024 शुक्रवार- परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, रोहिणी व्रत
- 11 मई 2024 शनिवार- विनायक चतुर्थी व्रत
- 12 मई 2024 रविवार- शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, मातृ दिवस
- 13 मई 2024 सोमवार- स्कंद षष्ठी व्रत
- 14 मई 2024- मंगलवार- गंगा सप्तमी व्रत, वृषभ संक्रांति
- 15 मई 2024- बुधवार- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, बगलामुखी जयंती
- 16 मई 2024- बृहस्पतिवार- सीता नवमी
- 19 मई 2024- रविवार- मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी
- 20 मई 2024- सोमवार- मासिक प्रदोष व्रत
- 21 मई 2024- मंगलवार- नरसिंह जयंती
- 23 मई 2024- गुरुवार- बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत
- 24 मई 2024- शुक्रवार- नारद जयंती, ज्येष्ठ माह प्रारंभ
- 26 मई 2024- रविवार- एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत
- 30 मई 2024- गुरुवार- मासिक कालाष्टमी व्रत