Moles on Face and Body Meaning: जानें चेहरे और शरीर पर तिलों का मतलब, क्या है इसके पीछे का रहस्य?

19 Feb, 2024
Moles on Face and Body Meaning: जानें चेहरे और शरीर पर तिलों का मतलब, क्या है इसके पीछे का रहस्य?

Moles on Face and Body Meaning: चेहरे और शरीर पर छोटे-छोटे तिल होना आम बात है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन तिलों का आपके चेहरे या शरीर के किसी हिस्से पर होने का मतलब क्या होता है? चेहरे और शरीर पर तिलों का अर्थ कई संस्कृतियों और मान्यताओं में अलग-अलग होता है। जिनमें कुछ हिस्से पर तिल होना शुभ तो कुछ हिस्सों पर तिल होना अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि चेहरे और शरीर पर तिलों के होने का क्या अर्थ होता है। 

चेहरे पर तिल के होने का अर्थ

माथे पर तिल- माथे पर तिल बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति के माथे पर तिल होता है वह उसके पास ज्ञान की कमी नहीं होती है। साथ ही वह माथे पर तिल संघर्ष व्यक्ति की भी पहचान होती है। 

भौंहों के बीच तिल- भौंहों के बीच तिल भाग्यशाली माना जाता है। जिस व्यक्ति की दोनों भौंहों पर तिल होता है वह अक्सर यात्रा में रहता है। साथ ही यदि दाहिनी भौंह पर तिल का अर्थ सुखमय जीवन को दर्शाता है और बायीं भौंह पर तिल दुखद वैवाहिक जीवन को दर्शाता है। 

नाक पर तिल- नाक पर तिल धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नाक के तिल का अर्थ संपन्नता और प्रतिभा को भी दर्शाता है। 

गालों पर तिल- गालों पर तिल आकर्षण और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वहीं यदि किसी के दाहिने गाल पर तिल है तो वह व्यक्ति बुद्धिमान है। 

होंठों पर तिल- होंठों पर तिल सौंदर्य और वाद-विवाद का प्रतीक माना जाता है। वहीं यदि उपर के होंठ पर दाएं तरफ तिल है तो उसे जीवन साथ का पूरा साथ मिलता है। और यदि बाएं तरफ तिल है तो आपका विवाद आपके जीवन साथ के साथ बना रहेगा। 

शरीर पर तिल होने का अर्थ 

  • कंधे पर तिल- कंधे पर तिल शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है।
  • छाती पर तिल- छाती पर तिल प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।
  • पेट पर तिल- पेट पर तिल धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • हाथों पर तिल- हाथों पर तिल कौशल और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • पैरों पर तिल- पैरों पर तिल यात्रा और परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।

तिलों से जुड़ी कुछ मान्यताएं

  • तिलों का अर्थ ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से जुड़ा माना जाता है।
  • अलग-अलग ग्रहों से जुड़े तिलों का अलग-अलग फल माना जाता है
  • ऐसा माना जाता है कि तिल पूर्व जन्म के निशान होते हैं।
  • कुछ लोगों का मानाना है कि तिल भाग्य और भविष्य के बारे में संकेत देते हैं।
  • ऐसा भी माना जाता है कि तिल सौंदर्य और आकर्षण का प्रतीक होते हैं।
  • तिल पर बाल होना अच्छा नहीं माना जाता है। 
  • हल्के रंग के तिलों को अच्छा माना जाता है। 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK